सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Commissioner Mohit Agarwal issued directives to deploy newly recruited constables for field duty

Varanasi News: कार्यालय में नहीं बल्कि फील्ड में उतारें नव आरक्षियों को, थाने का निरीक्षण कर बोले पुलिस आयुक्त

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 02 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: पुलिस आयुक्त ने सीसीटीएनएस, सीडीआर विश्लेषण, सीसीटीवी एवं डीवीआर संचालन, ई-साक्ष्य एवं ई-समन प्रणाली, ऑपरेशन चक्रव्यूह, यक्ष ऐप व आरटीसी प्रणाली की जानकारी देने के निर्देश दिए। 

Police Commissioner Mohit Agarwal issued directives to deploy newly recruited constables for field duty
पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार रात सिगरा व भेलूपुर थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने नवागंतुक रिक्रूट आरक्षियों से संवाद किया। नव आरक्षियों को प्रारंभिक चरण में कार्यालयी कार्य से दूर रख फील्ड ड्यूटी में दक्ष बनाने पर जोर दिया। प्रत्येक आरक्षी को अनुभवी कर्मचारियों के साथ जोड़कर बीट का शत-प्रतिशत आवंटन व साथ ही आरक्षियों को आधुनिक तकनीकों में दक्ष (टेक-सैवी) बनाने के लिए नियमित प्रशिक्षण, डिजिटल उपकरणों के उपयोग व प्रायोगिक अभ्यास के निर्देश दिए।
Trending Videos


पुलिस आयुक्त ने सीसीटीएनएस, सीडीआर विश्लेषण, सीसीटीवी एवं डीवीआर संचालन, ई-साक्ष्य एवं ई-समन प्रणाली, ऑपरेशन चक्रव्यूह, यक्ष ऐप व आरटीसी प्रणाली की जानकारी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एसआईडी निर्माण की प्रगति एवं विवेचना रजिस्टर की समीक्षा करते हुए प्रत्येक प्राथमिकी में शत-प्रतिशत यूनिक एसआईडी व 60 दिन के भीतर विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, एडीसीपी काशी वैभव बांगर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed