{"_id":"699c3454e91c5a3f4f0177aa","slug":"police-filed-an-fir-against-over-100-people-who-protested-by-blocking-an-ambulance-in-varanasi-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: एंबुलेंस रोककर प्रदर्शन करने वाले 100 से ज्यादा लोगों पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: एंबुलेंस रोककर प्रदर्शन करने वाले 100 से ज्यादा लोगों पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, ये है मामला
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 23 Feb 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में एंबुलेंस रोककर प्रदर्शन करने के मामले में 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामला दुर्घटना में महिला का शव न उठाए जाने का है।
FIR
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस चौकी जक्खिनी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी पर शुक्रवार की रात सड़क हादसे में मृत प्रियंका सिंह का शव रखकर रास्ता जाम करने और एंबुलेंस चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 100 से अधिक लोगों पर राजातालाब थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अज्ञात में भाजपा पदाधिकारियों का भी नाम सामने आ रहा है। रविवार को भाजपा नेताओं ने एसीपी राजातालाब से मुलाकात की।
Trending Videos
सिहोरवा गांव निवासी प्रियंका सिंह उर्फ पिंकी (42 वर्ष) शुक्रवार को ऑटो रिक्शा से अपने मायके जा रही थी। कृष्णदत्तपुर के पास दुर्घटना में घायल हो गई थी। जब उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी ले जाया गया, तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि ऑटो से निकलकर बाहर खड़ा होते समय सरकारी एंबुलेंस ने पिंकी को धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोग एंबुलेंस चालक पर प्राथमिकी दर्ज करने और परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात तक शव नहीं उठ पाया। मौके पर उप जिलाधिकारी राजातालाब पहुंचे और उन्होंने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। तब लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। इसी मामले को लेकर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें कुछ भाजपा पदाधिकारी भी शामिल हैं। रविवार दोपहर राजातालाब थाने पर सहायक पुलिस आयुक्त अजय कुमार श्रीवास्तव पहुंचे और भरोसा दिलाया कि मामले की जांच की जाएगी।
