{"_id":"6a741ac79c98f1410e01e56c","slug":"police-fir-against-shine-city-for-9-90-lakh-fraud-under-pretext-of-providing-plot-in-varanasi-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: प्लॉट दिलाने के नाम पर 9.90 लाख की ठगी में शाइन सिटी पर प्राथमिकी दर्ज, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: प्लॉट दिलाने के नाम पर 9.90 लाख की ठगी में शाइन सिटी पर प्राथमिकी दर्ज, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
Thu, 06 Aug 2026 10:55 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:55 AM IST
सार
Varanasi News: शाइन सिटी के खिलाफ 9.90 की ठगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने विकसित कॉलोनी में प्लॉट देने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद उन्होंने अलग-अलग किश्तों में कुल 9.90 लाख जमा किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्लॉट बेचने के नाम पर 9.90 लाख रुपये लेने के बावजूद कब्जा नहीं देने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश पर कैंट थाना पुलिस ने शाइन सिटी प्रॉपर्टीज प्रा. लि., उसके अधिकृत प्रतिनिधि ऐतुल रशीद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पल्लवी सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
कादीपुर, तरना निवासी पल्लवी सिंह ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 18 फरवरी 2017 को उन्होंने कंपनी के वाराणसी कार्यालय से राजातालाब स्थित सेक्टर-2 में प्लॉट खरीदने का सौदा किया था। आरोप है कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने विकसित कॉलोनी में प्लॉट देने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद उन्होंने चेक, बैंक ट्रांसफर और अन्य बैंकिंग माध्यमों से अलग-अलग किश्तों में कुल 9.90 लाख जमा किए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: दुबई में पार्टनरशिप पर होटल का संचालन कर रहा है शुभम जायसवाल, गिरफ्तारी की तैयारी तेज
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, 18 जनवरी 2018 को उप निबंधक कार्यालय, गंगापुर में प्लॉट की रजिस्ट्री भी करा दी गई, लेकिन आज तक वास्तविक कब्जा नहीं दिया गया। कई बार कार्यालय जाकर कब्जा मांगने पर उन्हें टाल दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी जमीन दिखाकर और दस्तावेजों में कूटरचना कर उनसे रुपये हड़प लिए।
उन्होंने 2 मई 2026 को पुलिस में शिकायत की तथा 16 मई को पुलिस आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने सीजेएम न्यायालय में धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।