{"_id":"6a700a8d2d30ab525a03c164","slug":"police-personnel-on-duty-in-kashi-will-address-devotees-as-sir-and-madam-during-month-of-sawan-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2026: श्रद्धालुओं को सर और मैडम कहेंगे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी, कमिश्नर ने जांची सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2026: श्रद्धालुओं को सर और मैडम कहेंगे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी, कमिश्नर ने जांची सुरक्षा व्यवस्था
Mon, 03 Aug 2026 08:58 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 03 Aug 2026 08:58 AM IST
सार
Varanasi News: सावन के सोमवार को लेकर पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को मित्रवत एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण करते पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन के प्रथम सोमवार से पूर्व पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार की देर शाम काशी विश्वनाथ धाम और कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुगम दर्शन सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को मित्रवत एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही, श्रद्धालुओं को सर और मैडम कहकर संबोधित करने तथा उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने गिरजाघर मार्ग से गोदौलिया, मंदिर क्षेत्र, कॉरिडोर और गंगा घाटों तक पैदल भ्रमण किया।
विज्ञापन
इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु काशी से सुरक्षित, संतुष्ट और मधुर अनुभव लेकर लौटें। पुलिस आयुक्त ने यह भी बताया कि पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग, श्री काशी विश्वनाथ धाम और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इनमें तकनीकी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल और समर्पित यातायात व्यवस्था शामिल है। प्रत्येक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; काशी विश्वनाथ मंदिर: 20 हजार फूलों से सजा धाम, बाबा ने शंकर स्वरूप में दिए झांकी दर्शन; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वरिष्ठ अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की समीक्षा करेंगे। प्रयागराज-वाराणसी कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए समर्पित लेन बनाई गई है। इस लेन पर पुलिस रिस्पांस वाहन (पीआरवी), त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) और पर्याप्त पुलिस बल की निरंतर तैनाती रहेगी। अवैध कट बंद किए जाएंगे, ताकि यातायात सुचारु बना रहे। प्रमुख चौराहों पर जिगजैग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। इससे कांवड़ियों और सामान्य यातायात का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित होगा।