फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police took action against three accused individuals for creating disturbance near Kashi Vishwanath Temple

पुलिस की सख्ती का असर: आरोपियों ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, मंदिर के बाहर टीका लगाने वालों में हुआ था विवाद

Thu, 20 Aug 2026 03:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 20 Aug 2026 03:09 PM IST
सार

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार के पास चंदन टीका लगाने वालों में विवाद हुआ। जिसे लेकर पुलिस ने तीन आरोपियों पर कार्रवाई की। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपियों ने हाथ जोड़कर मांफी मांगी। 

विज्ञापन
police took action against three accused individuals for creating disturbance near Kashi Vishwanath Temple
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार के पास चंदन- टीका लगाने वाले तीन लोगों के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति बनने पर चौक पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचने पर तीनों को हिरासत में लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस की सख्ती के बाद हाथ जोड़कर आरोपियों ने मांफी मांगी। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा के मुताबिक, 20 अगस्त को गेट नंबर चार के पास कुछ लोग श्रद्धालुओं को चंदन टीका लगाने को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और तीनों मारपीट पर आमादा हो गए। मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ भी मौजूद थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए। स्थिति बिगड़ने और मंदिर क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों में अजय दूबे (58) पुत्र स्व. सीताराम दूबे, निवासी छित्तपुर, सिगरा; हरिओम पांडेय (19) पुत्र रामसहाय पांडेय, निवासी ब्रह्मनाल, चौक और राजेश पांडेय पुत्र स्व. अर्जुन पांडेय, निवासी ब्रह्मनाल, चौक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के साथ किसी भी तरह का विवाद या दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed