सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister Inaugurates and Lays Foundation Stones for 163 Projects Worth 6332 Crore—Including 10 Major

PM Modi Varanasi: प्रधानमंत्री ने 6,332 करोड़ के 163 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, 10 बड़े प्रोजेक्ट

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 29 Apr 2026 06:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री ने रिपोर्ट दबाकर जब योजनाओं का शिलान्यास किया तो पूरा पंडाल हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। बुधवार की सुबह पीएम मोदी रोड शो निकालेंगे। करीब दो घंटे तक वह शहर के प्रमुख स्थानों पर जाएंगे।

Prime Minister Inaugurates and Lays Foundation Stones for 163 Projects Worth 6332 Crore—Including 10 Major
रिमोट से परियोजनाओं का लोकार्पण करते पीएम मोदी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1,054.69 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास किया। इसमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट पीएम ने 2464.46 करोड़ लागत के मालवीय पुल के पास बनने वाले रेलवे रोड ब्रिज सिग्नेचर ब्रिज है।

Trending Videos


दूसरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट 1582.99 करोड़ में नगरीय क्षेत्र में सीवरेज व वाटर सप्लाई और 429.36 करोड़ लागत से बनने वाले कबीरचौरा में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल परियोजनाओं की नींव भी रखी। वहीं 144.43 करोड़ की लागत से तैयार कज्जाकपुरा आरओबी का पीएम ने उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकार्पण हुए प्रोजेक्टों में 10 बड़े प्रोजेक्ट

  • काली माता मंदिर से रिंग रोड तक वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग के 4 लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य- 277.43 करोड़।
  • सारनाथ रेल मार्ग पर कज्जाकपुरा के पास रेलवे लिंक संख्या 23-ए पर आरओबी- 144.53 करोड़।
  • भगवानपुर में 55 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण- 308.09 करोड़।
  • जल जीवन मिशन के अंतर्गत 30 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का निर्माण- 88.97 करोड़
  • कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर आरओबी-12 सी का निर्माण- 51.39 करोड़।
  • सारनाथ में केंद्रीय तिब्बती विश्वविद्यालय में सोवा रिग्पा भवन का निर्माण- 45.91 करोड़।
  • रामनगर में सीएसआर के अंतर्गत वृद्धाश्रम (100 बेड) का निर्माण- 24.59 करोड़।
  • ट्रॉमा सेंटर, आईएमएस, बीएचयू में रोबोटिक असिस्टेड नी सर्जिकल सिस्टम एवं माइक्रोबायोलॉजी लैब उपकरणों की स्थापना- 24.41 करोड़
  • 19 संपर्क ग्राम मार्गों का निर्माण- 11.68 करोड़।
  • यूपी कॉलेज ग्राउंड, में सिंथेटिक हॉकी टर्फ मैदान का निर्माण एवं विकास- 8.37 करोड़।

शिलान्यास होने वाले प्रोजेक्टों में 10 बड़े प्रोजेक्ट

  • 2464.46 करोड़ से मालवीय पुल के पास बनने वाले रेलवे रोड ब्रिज सिग्नेचर ब्रिज।
  • 1582.99 करोड़ में नगरीय क्षेत्र में सीवरेज व वाटर सप्लाई।
  • 429.36 करोड़ लागत से बनने वाले कबीरचौरा में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल।
  • 315.48 करोड़ से एसएसपीजी में 500 बेड वाले मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण।
  • 150.36 करोड़ से इंटीग्रेटेड मंडलीय कार्यालय भवन का निर्माण।
  • 121.28 करोड़ से बाईपास फोरलेन मार्ग के दोनों ओर सर्विस रोड।
  • 116.46 करोड़ से 71 संपर्क ग्राम मार्गों का निर्माण।
  • 113.88 करोड़ से 198 बेड अस्पताल का पुनर्विकास एवं रीमॉडलिंग कार्य।
  • 97.00 करोड़ से नगर निगम कार्यालय भवन।
  • 57.66 करोड़ से बीएचयू में अय्यर बॉयज हॉस्टल का निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed