{"_id":"69d76b921b1c01e7d401475c","slug":"prosecution-arguments-complete-in-the-case-of-murderous-attack-on-former-mp-dhananjay-singh-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में अभियोजन की बहस पूरी, 10 अप्रैल की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में अभियोजन की बहस पूरी, 10 अप्रैल की तारीख
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अभियोजन पक्ष की बहस पूरी हो गई। अब बचाव पक्ष 10 अप्रैल को तारीख दी गई है।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में बुधवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अभियोजन पक्ष की बहस पूरी हो गई। अभियोजन की ओर से एडीजीसी विनय सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए दलीलें पेश कीं।
Trending Videos
अदालत ने अब बचाव पक्ष को अपना पक्ष रखने के लिए 10 अप्रैल की तिथि नियत की है। सुनवाई के दौरान वादी पक्ष के अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे। फिलहाल इस बहुचर्चित मामले की सुनवाई अंतिम चरण में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकरण के अनुसार, 4 अक्तूबर 2002 को तत्कालीन विधायक और पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने साथियों के साथ सफारी वाहन से जौनपुर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित नदेसर में टकसाल सिनेमा हॉल के पास बोलेरो से उतरे अभय सिंह और उनके 4-5 साथियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
हमले में धनंजय सिंह, उनके गनर और चालक समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल में भर्ती कराया गया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए।
विवेचना के दौरान नाम सामने आने पर पुलिस ने विनीत सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह रघुवंशी, विनोद सिंह और सतेन्द्र सिंह को भी आरोपी बनाते हुए अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था।