सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramadan moon is sighted on 29 march we will get five Fridays after three years believers busy praying

रमजान: 29 का चांद हुआ तो तीन साल बाद मिलेंगे पांच जुमे, इबादत में मशगूल हैं मोमिन; जानें खास बातें

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 06 Mar 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Ramadan: करीब तीन साल बाद रमजान में पांच जुमा पड़ने की उम्मीद को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह देखा जा रहा है। लोग इसे इबादत के ज्यादा माैके के ताैर पर देख रहे हैं। 

Ramadan moon is sighted on 29 march we will get five Fridays after three years believers busy praying
दालमंडी में खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: मुकद्दस रमजान का पाक महीना चल रहा हैं। मोमिन रोजा, नमाज और तिलावत के साथ पूरी तरह से इबादत में मशगूल हैं। इस महीने में पड़ने वाला हर जुमा रोजेदारों के लिए खास होता है। 

Trending Videos


इस बार रमजान में पांच जुमे यानी शुक्रवार पड़ सकते हैं। हालांकि ये ईद के चांद से ही तय होगा। इस्लामी कैलेंडर पूरी तरह से चांद के आधार पर चलता है। इसलिए हर महीने की अवधि 29 या 30 दिनों की होती है। चांद दिखने पर ही नए महीने का आगाज होता है। यदि इस साल रमजान 29 दिनों का हुआ तो 20 मार्च को ईद होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्थिति में रमजान महीने में चार जुमे होंगे और अगर रमजान का महीना 30 दिनों का हुआ यानी की चांद 30 का हुआ तो ईद 21 मार्च को पड़ेगी। इस स्थिति में रोजेदारों को पांच जुमे मिल जाएंगे। ऐसा तीन साल बाद होगा जब रमजान में पांच जुमे पड़ेंगे। 

वहीं, रमजान भी 32 साल बाद इस बार फरवरी में शुरू हुआ है। मौलाना हारून रशीद नक्शबंदी ने बताया कि इस बार 30 का चांद हुआ तो एक और जुमा मिलेगा। यह चांद के दिखने पर ही निर्भर करेगा। उन्होंने बताया कि अल्लाह तआला मोमिनों को एक महीने की इबादत के बदले ईद की खुशियां तोहफे के ताैर पर देते हैं। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में जुमे के दिन की अहमियत कई गुना बढ़ जाती है। जुमे के दिन खास ताैर पर दुआएं कुबूल होने की उम्मीद ज्यादा रहती है। मस्जिदों में भी इस दिन खास राैनक रहती है। 

बाजार में बढ़ने लगी राैनक
15 रमजान पूरे होने के साथ ही बाजारों में राैनक बढ़ने लगी है। कपड़ों की खरीदारी के लिए खास ताैर से लोग अब बाजारों का रुख करने लगे हैं। गोदाैलिया से लेकर गुरुबाग और सिगरा में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। वहीं, बेनियाबाग, दालमंडी और हड़हा सराय में भी खरीदार पहुंचने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed