{"_id":"699843911f35a8c212055434","slug":"referees-issue-one-yellow-five-green-cards-to-players-in-all-india-tournament-indian-oil-wins-in-varanasi-2026-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉकी प्रतियोगिता: तीसरे दिन रेफरी ने खिलाड़ियों को एक यलो, पांच ग्रीन कार्ड दिए; इंडियन ऑयल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी प्रतियोगिता: तीसरे दिन रेफरी ने खिलाड़ियों को एक यलो, पांच ग्रीन कार्ड दिए; इंडियन ऑयल की जीत
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 20 Feb 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: अखिल भारतीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन रेफरी ने खिलाड़ियों को एक यलो, पांच ग्रीन कार्ड दिए। लीग मैच में गाजीपुर के सुमित ने दो गोल कर इंडियन आयॅल की टीम को पूर्ण अंक दिलाया।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अखिल भारतीय मोहम्मद शाहिद हॉकी प्रतियोगिता लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जा रही है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें गाजीपुर के खिलाड़ी ने दो गोल कर इंडियन ऑयल की टीम की जीत के सूत्रधार बने। तीसरे दिन गर्मागर्मी के बीच रेफरी ने एक यलो और पांच ग्रीन कार्ड का प्रयोग किया।
Trending Videos
पहले मुकाबले में इंडियन ऑयल नई दिल्ली की टीम ने वजरा हॉकी जालंधर की टीम को 5-0 से रौंद दिया। खेल के चौथे मिनट में ही मनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच के तीसरे क्वार्टर के 35वें मिनट में इंडियन ऑयल के कप्तान सुमित कुमार ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। चौथे क्वार्टर के 48वें मिनट में इंडिया ऑयल के सुमित ने एक और गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। खेल के 52वें और 54वें मिनट में अफ्फान यूसुफ ने गोल कर टीम का स्कोर 5-0 कर दिया। दो गोल करने वाले इंडियन ऑयल के कप्तान सुमित कुमार मैन ऑफ द मैच रहे। 38वें मिनट इंडियन ऑयल विक्रमकांत को ग्रीन कार्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे मैच में यूनियन बैंक बाम्बे की टीम ने हॉकी हिमाचल को 4-1 से हरा दिया। यूनियन बैंक ने खेल के चौथे मिनट में कार्तिक पटेल के के गोल से 1-0 की बढ़त हासिल की। 11वें मिनट में हिमाचल ने पेनल्टी काॅर्नर में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। खेल के 32वें और 34वें मिनट में यूनियन बैंक के कार्तिक पटेल ने लगातार दो गोल कर हैट्रिक पूरी की और टीम को 3-1 से बढ़त दिला दी। 52वें मिनट में भिन्न बाटला ने फील्ड गोल कर अपनी टीम की जीत पर 4-1 की पक्की मुहर लगायी। मैन ऑफ द मैच यूनियन बैंक के गोलकीपर अनीश शर्मा रहे।
यूनियन बैंक के तीन खिलाड़ियों को ग्रीन कार्ड
यूनियन बैंक के तीन खिलाड़ियों अमर जीत सिंह, धमेंद्र पाल और अर्जुन गुप्ता और हिमाचल हॉकी के शकीर हुसैन को ग्रीन कार्ड मिला। ग्रीन कार्ड चेतावनी के तौर पर दी जाती इसमें खिलाड़ी को दो मिनट के लिए बाहर जाना पड़ता है। रेफरी की भूमिका विनायक कुमार, हरीश पर्मीशेट्टी, संदीप पाठक, गुरुप्रीत सिंह, देवेश चौहान, रजनीश गौतम, राजेंद्र सिंह, प्रीक्षित सिवाच, मनीष कुमार, एमएम मिंच औरा विवेक सोनी ने निभाई। संचालन उप क्रीड़ाधिकारी इरशाद अहमद ने किया।
लभदीप सिंह को मिला यलो कार्ड
वाराणसी। दिन का तीसरा मुकाबला गत वर्ष की चैंपियन पंजाब नेशनल बैंक नई दिल्ली और एयर फोर्स नई दिल्ली के मध्य खेला गया। खेल के 57वें मिनट में जानबूझकर फाउल करने पर रेफरी ने लभदीप सिंह को पीला कार्ड दिया। एयरफाेर्स की टीम को 10 मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। बावजूद इसके एयरफोर्स की टीम 2-1 के स्कोर से विजेता बनी।
मैच का पहला गोल खेल के 7वें मिनट पर एयरफोर्स के दिलीप ने किया। 24वें मिनट में एयर फोर्स दिल्ली के सागर ने फील्ड गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। दूसरे हाफ में पीएनबी के मंदीप मोर ने गोल कर स्कोर 1-2 किया। इस तरह एयर फोर्स दिल्ली की टीम ने यह मैच 2-1 से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच एयर फोर्स के दिलीप पाल को मिला। एयरफोर्स नई दिल्ली के खिलाड़ी लभदीप सिंह को पीला कार्ड जबकि इसी टीम के दिलीप पाल और सागर सिंगेट को ग्रीन कार्ड मिला।
कार्ड मिलने से क्या होता है
ग्रीन कार्ड : खिलाड़ी को चेतावनी और दो मिनट के लिए मैदान से बाहर कर दिया जाता है।
पीला कार्ड : खिलाड़ी को चेतावनी दी जाती है और 10 मिनट के लिए बाहर कर दिया जाता है।