सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ROB and circulation area to be constructed from Cantt to ropeway station PM Modi to inaugurate in March at Var

Ropeway Varanasi: कैंट से रोपवे के स्टेशन तक बनेगा आरओबी और सर्कुलेशन एरिया, मार्च में पीएम करेंगे उद्घाटन

राहुल दुबे, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 20 Feb 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से रोपवे के स्टेशन तक आरओबी और सर्कुलेशन एरिया बनेगा। इससे रेलवे स्टेशन से रोपवे स्टेशन तक कनेक्टिविटी होगी। ऐसे में बिना बाहर निकले ही यात्री सफर करेंगे। 

ROB and circulation area to be constructed from Cantt to ropeway station PM Modi to inaugurate in March at Var
रोपवे स्टेशन और कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ट्रैफिक व्यवस्था को नई दिशा देने वाली रोपवे परियोजना संचालन के लिए तैयार है। कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में रोपवे स्टेशन तक सीधी पहुंच के लिए रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाया जाएगा, जिससे यात्री बिना मुख्य सड़क पर आए सीधे रोपवे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। एयरपोर्ट जैसी बहुस्तरीय सुरक्षा और सुव्यवस्थित सर्कुलेशन प्लान के साथ अब इस पर काम होगा। यह पूरी कवायद इसलिए भी हो रही है ताकि मुख्य सड़कों पर जाम को कम से कम किया जा सके।रोपवे परियोजना में पहले से आरओबी का जिक्र नहीं था। इसे इसी सप्ताह जोड़ा गया है। 

Trending Videos


दरअसल, पिछले दिनों इसके संचालन को लेकर एक बैठक हुई, जिसमें ट्रैफिक प्लान, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ से बात कर उनके सुझाव लिए गए और भीड़ प्रबंधन के लिए देश की अलग-अलग आईआईटी से संपर्क साधा गया। इसके बाद प्रोजेक्ट में कुछ बदलाव किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से रोपवे स्टेशन तक कनेक्टिविटी के लिए आरओबी का निर्माण किया जाएगा। इससे ट्रेन से उतरने वाले यात्री सीधे ऊपरी मार्ग से रोपवे स्टेशन तक पहुंचेंगे। उन्हें मुख्य सड़क या ट्रैफिक के बीच से गुजरने की जरूरत नहीं होगी।

यातायात प्रबंधन के लिए बनेगा सर्कुलेशन एरिया

कैंट स्टेशन, काशी विद्यापीठ स्टेशन और रथयात्रा स्टेशन के आसपास नया सर्कुलेशन एरिया विकसित किया जाएगा। यहां ड्रॉप-ऑफ और पिक-अप जोन अलग होंगे। पार्किंग के लिए अलग स्थान तय किया जाएगा, ताकि मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम रहे। अतिरिक्त लेन तैयार की जाएगी, जिससे ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों का प्रवाह बना रहे।

इसे भी पढ़ें; यूपी में बड़ी वारदात: एक मकान में दो लाश, फंदे पर लटका था व्यापारी, बक्से में बोरी के अंदर मिला किन्नर का शव

एयरपोर्ट जैसी होगी बहुस्तरीय सुरक्षा
रोपवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह एयरपोर्ट मॉडल पर आधारित होगी। प्रवेश से पहले बैगेज एक्स-रे स्कैनर से सामान की जांच होगी। डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) से प्रत्येक यात्री की स्क्रीनिंग की जाएगी। हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर से द्वितीयक जांच की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग, अलग एंट्री और एग्जिट गेट, आपातकालीन निकास मार्ग और फायर सेफ्टी सिस्टम भी होंगे।

क्विक रिएक्शन टीम की तैनाती की जाएगी

क्विक रिएक्शन टीम की तैनाती की जाएगी और सुरक्षा की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) को सौंपी जाएगी। एसएसएफ ने सुरक्षा प्रोटोकॉल, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट, कंट्रोल रूम समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को लेकर विस्तृत खाका तैयार किया है। इसके तहत उन्होंने सीआईएसएफ की टीमों से भी बातचीत की है कि वे इन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कैसे संचालित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed