{"_id":"69981350064124b7ac049cdb","slug":"varanasi-police-173-boats-inspected-in-ganga-13-seized-fir-lodged-against-eight-sailors-2026-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सात घंटे तक गंगा में 173 नावों की जांच, 13 सीज; आठ नाविकों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सात घंटे तक गंगा में 173 नावों की जांच, 13 सीज; आठ नाविकों पर एफआईआर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी में सात घंटे तक गंगा में 173 नावों की जांच की गई। इस दौरान 13 सीज नावों को सीज किया गया। वहीं आठ नाविकों पर एफआईआर दर्ज हुई। दो सर्किल की पुलिस ने एक साथ कार्रवाई की।
नाव से उतारी गई सवारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी पुलिस ने बृहस्पतिवार को गंगा में सात घंटे तक अभियान चलाया। नाव पर सवारियों को बैठाने की क्षमता, लाइफ जैकेट और प्रदूषण की जांच की गई। एसीपी भेलूपुर गौरव के नेतृत्व में सात घंटे में 173 नावों को जांचा गया और मानक व नियमों की अवहेलना होने पर 13 को सीज किया गया।
Trending Videos
भेलूपुर पुलिस ने अुतल साहनी निवासी शिवाला, संतोष कुमार निवासी राजमंदिर, संतोष कुमार निवासी राजमंदिर, पवन साहनी निवासी सक्काघाट पर प्राथमिकी दर्ज की। जबकि दशाश्वमेध पुलिस ने महेश कुमार निवासी तेलियानाला, सूरज साहनी निवासी तारापुर टिकरी और टिंकू साहनी निवासी भारद्वाजी टोला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर शिवहरी मीणा ने बताया कि काशी में गंगा घाटों पर रोज बड़ी संख्या में लोग, श्रद्धालु और देश-विदेश से आने वाले पर्यटक नाव की सवारी करते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा, संभावित हादसों की रोकथाम और गंगा की स्वच्छता के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाते रहे हैं।
बृहस्पतिवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने अस्सी से लेकर राजघाट तक विभिन्न घाटों पर संचालित नावों की सघन जांच की। नाव चालकों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया और उनकी आयु की भी जांच की गई। जांच के दौरान एक नाव निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चल रही थी। पुलिस ने मौके पर ही नाव को रोका और संचालक पर कार्रवाई की।
अभियान के दौरान सुरक्षा उपकरणों की भी बारीकी से जांच की गई। 15 नावें ऐसी पाई गईं, जिनमें लाइफ जैकेट की व्यवस्था नहीं थी। कुछ नावों में जैकेट तो थीं, लेकिन यात्रियों की संख्या के अनुपात में कम थी। इंजन चालित नावों की अलग से जांच की गई। एडिशनल सीपी ने बताया कि पर्यटन सीजन और पर्व-त्योहारों के दौरान घाटों पर नावों की संख्या और यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। ऐसे में सुरक्षा मानकों का पालन और भी जरूरी हो जाता है।
50 मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर कार्रवाई, 44 का चालान, छह सीज
दोपहिया वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर और अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरणों और नंबर प्लेट मिटाकर चलने वालों के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। 50 मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर कार्रवाई, 44 का चालान, छह सीज किए गए। चेतगंज पुलिस ने छह दुकानों पर छापा मारी 10 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए। साथ ही एक वाहन को सीज किया। दुकानदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।
कैंट पुलिस ने एक दुकान की जांच के दौरान नौ मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए। एक वाहन को सीज कर विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पूरे अभियान के 50 मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें 44 वाहनों का चालान किया गया, जबकि छह वाहनों को सीज किया गया। 1,03,500 रुपये का शमन शुल्क लिया गया। बिना नंबर प्लेट, 264 वाहनों का चालान और 15 वाहनों को सीज किया गया। 83,4,700 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।