Kashi Vishwanath Dham: शिल्पा शेट्टी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, हाथ हिलाकर लोगों का किया अभिवादन
Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने दर्शन- पूजन किया। इस दौरान मंदिर के अधिकारियों ने रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं, उन्हें बाबा का प्रसाद भी दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बुधवार की रात बाबा विश्वनाथ के दर्श किए। शाम करीब साढ़े सात बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से निकलने के बाद सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में पहुंचीं और बाबा का अभिषेक करने के बाद कॉरिडोर का अवलोकन किया।
इस दौरान मंदिर के अधिकारियों ने रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं, उन्हें बाबा का प्रसाद भी दिया गया। इस दौरान मंदिर गेट से लेकर कॉरिडोर में उनके प्रशंसकों की भीड़ जुट गई।
इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने मुस्कुराकर और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। शिल्पा शेट्टी बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे अर्दली बाजार में एक शोरूम का शुभारंभ करेंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.