Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दुकानदारों ने बाइक सवार को पीटा, पत्नी हाथ जोड़कर करती रही अपील
Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दुकानदारों ने बाइक सवार को पीट दिया। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट के दौरान युवक की पत्नी हाथ जोड़कर अपील करती नजर आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र के पास सोमवार रात बाइक सवार युवक और दुकानदारों के बीच मारपीट हुई। इसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक की पत्नी हाथ जोड़कर लोगों से उसे छोड़ने की अपील करती दिख रही है। मगर, दुकानदार नहीं सुने।
रात 10.30 बजे बाइक सवार युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक से मंदिर क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी दुकानदारों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और युवक को घेर लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने युवक को भीड़ से बाहर निकाला। घटना के वीडियो के बाद मंदिर क्षेत्र में दुकानदारों के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं।
लोगों का आरोप है कि दुकानदार श्रद्धालुओं से सामान रखने के नाम पर 200 से 300 रुपये का प्रसाद लेने को कहते हैं। प्रसाद न लेने पर विवाद की स्थिति बन जाती है। चौक थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। जांच कराई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.