सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stormy Easterlies Sweep Through Kashi Mercury Drops 10 Degrees After 14 Days of Scorching Heat Bringing Relief

काशी में पुरवा की आंधी: 14 दिनों की तपिश के बाद 10 डिग्री गिरा पारा, जिले को राहत; एक मई तक येलो अलर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 28 Apr 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: 

Stormy Easterlies Sweep Through Kashi Mercury Drops 10 Degrees After 14 Days of Scorching Heat Bringing Relief
धूप से बचने को गमछा और छाता का सहारा लेतीं युवतियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi Weather: लगातार चार दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद सोमवार शाम चली पुरवा हवा और धूल भरी आंधी ने काशीवासियों को बड़ी राहत दी। दिन में जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था, वहीं शाम ढलते ही मौसम ने अचानक करवट ली और रात होते-होते पारा करीब 10 डिग्री तक गिरकर 29 डिग्री पर आ गया।

Trending Videos


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम छह बजे तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन रात 10:30 बजे तक यह गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 14 दिनों में पहली बार अधिकतम तापमान में इतनी गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले तापमान 41.4 से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम के समय करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण नमी बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुंच गई, जिससे वातावरण में ठंडक का एहसास हुआ।

लोगों को तपिश से राहत

आईएमडी के मुताबिक 29 अप्रैल से 1 मई तक आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में नम पुरवा हवाओं का प्रभाव बढ़ा है। इसी वजह से धूल भरी आंधी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम के इस बदलाव से शहरवासियों को लंबे समय से पड़ रही प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। जैसे ही मौसम सुहावना हुआ, लोग घरों से बाहर निकलकर घाटों और पार्कों में टहलते नजर आए। दिनभर की उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने रात में सुकून महसूस किया।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed