सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student Sit-in at BHU Police Detain Two Youths Protest Held Outside Birla Incident Dates Back

बीएचयू में छात्रों का धरना: पुलिस ने दो युवकों को उठाया, बिड़ला के बाहर प्रदर्शन; डेढ़ महीने पहले का है मामला

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: डेढ़ महीने पुराने एक मामले में दो छात्रों से चितईपुर थाने में पूछताछ की गई। इसकी जानकारी मिलते ही बिड़ला 'अ' के छात्र परिसर के बाहर आकर धरना-प्रदर्शन करने लगे। बोले- निर्दोष होने के सबूत देने के बावजूद पुलिस ने छात्रों को उठाया है।

Student Sit-in at BHU Police Detain Two Youths Protest Held Outside Birla Incident Dates Back
बीएचयू के बिड़ला हॉस्टल के बाहर हंगामा करते छात्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: बीएचयू के बिड़ला ‘ए’ हॉस्टल के बाहर गुरुवार देर रात छात्रों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने बिड़ला चौराहे पर सड़क जाम कर जोरदार नारेबाजी की, जिससे क्षेत्र में काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य और पुलिस मौके पर पहुंचे, जहां छात्रों और अधिकारियों के बीच तीखी कहासुनी भी हुई।

Trending Videos


प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि उनके दो साथियों को पुलिस ने फर्जी प्राथमिकी में फंसाकर हिरासत में ले लिया है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से लेकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड तक अपने निर्दोष होने के पर्याप्त सबूत पेश किए हैं, इसके बावजूद कार्रवाई की गई। इसको लेकर छात्रों में भारी आक्रोश देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

छात्रों के अनुसार, यह मामला कैंपस के बाहर हुए एक पुराने मारपीट के विवाद से जुड़ा है। चितईपुर थाना पुलिस ने इस मामले में उनके साथियों को उठाया है और थाने में बैठाकर पूछताछ कर रही है। एक छात्र ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले करौंदी गेट के पास एक व्यक्ति से मारपीट हुई थी, जिसके बाद उस व्यक्ति ने बिड़ला हॉस्टल के 5-6 छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

छात्रों का दावा है कि घटना के समय आरोपित छात्र मौके पर मौजूद ही नहीं थे। कुछ छात्र बिड़ला ग्राउंड में बैडमिंटन खेल रहे थे, कुछ लाइब्रेरी में थे, जबकि अन्य अपने कमरों में थे। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है, जिसे हॉस्टल वार्डेन द्वारा पुलिस कमिश्नरेट को सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद उनके साथियों को हिरासत में लेना अन्यायपूर्ण है।

छात्रों ने दी चेतावनी

छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक उनके दोनों साथियों को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक वे धरना जारी रखेंगे। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी छात्रों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन देर रात तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।

वहीं, चितईपुर थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि दो छात्रों को पूछताछ के लिए लाया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed