{"_id":"69d72b62a75e5dc109038411","slug":"summer-special-trains-will-run-from-varanasi-and-ayodhya-to-delhi-during-summer-holidays-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान होगा सफर: गर्मी की छुट्टियों में वाराणसी और अयोध्या से दिल्ली के लिए चलेंगी तीन समर स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान होगा सफर: गर्मी की छुट्टियों में वाराणसी और अयोध्या से दिल्ली के लिए चलेंगी तीन समर स्पेशल
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी और अयोध्या से दिल्ली के लिए तीन समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। वाराणसी और दिल्ली के बीच गाड़ी संख्या 04209 15 से 20 अप्रैल और फिर 27 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेगी।
Train
- फोटो : Adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे तीन समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) कुलदीप तिवारी ने बताया कि वाराणसी और अयोध्या से दिल्ली के लिए तीन ट्रेनें चलाई जाएंगी।
Trending Videos
वाराणसी और दिल्ली के बीच गाड़ी संख्या 04209 15 से 20 अप्रैल और फिर 27 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को वाराणसी से रात 10.15 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या कैंट से आनंद विहार के बीच ट्रेन संख्या 04213 का संचालन 16 अप्रैल से शुरू होगा। यह ट्रेन रविवार और गुरुवार को अयोध्या से शाम 6:20 बजे रवाना होकर लखनऊ के रास्ते सुबह 6.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
इसे भी पढ़ें; IIT BHU: डेटा से बनता है एआई, पूरे सिस्टम के विकास के लिए डोमेन ज्ञान जरूरी; डॉ. राजीव संगल ने कही ये बात
राजधानी लखनऊ से नई दिल्ली के लिए भी एक विशेष साप्ताहिक ट्रेन (04203) 20 अप्रैल से 13 जुलाई तक हर सोमवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 8.05 बजे लखनऊ से चलकर शाम 6.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने सभी स्पेशल ट्रेनों में वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणियों के डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। इन अतिरिक्त फेरों से भीड़ कम होने के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने वाले प्रवासियों और पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।