सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two laborers buried under soil while repairing pipeline leak die family members plunged into grief

UP: पाइप लाइन में लिकेज ठीक करने के दौरान दो मजदूर मिट्टी से दबे, मौत; परिजनों में मचा कोहराम

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 08 Apr 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हादसे की जानकारी मिलते ही केराकत कोतवाली की पुलिस माैके पर पहुंच गई। त्वरिक कार्रवाई के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस माैके पर तैनात रही।

Two laborers buried under soil while repairing pipeline leak die family members plunged into grief
जौनपुर के केराकत कोतवाली का मामला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली बाजार स्थित चौकिया शिवालय के पास पाइपलाइन बिछाने के कार्य के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। जमीन के भीतर करीब 30 फीट गहराई में वेल्डिंग का काम कर रहे दो मजदूर अचानक मिट्टी धंसने से मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Trending Videos


मृतकों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी प्रिंस कुमार (20) और निरंजन कुमार महतो (32) के रूप में हुई है। दोनों मजदूर पाइपलाइन में हुए लिकेज को ठीक करने के लिए गड्ढे के अंदर वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से मिट्टी भरभराकर गिर पड़ी और दोनों मजदूर नीचे दब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गड्ढा काफी गहरा था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मिट्टी ढहने के कारण हादसा होना प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed