पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Team sent for land measurement pelted with stones Female police officer slammed down and beaten four injured

पैमाइश कराने गई टीम पर पथराव: महिला पुलिसकर्मी को पटककर पीटा, बेहोश होने तक दबाए रखा गला; चार आरक्षी घायल

Sat, 27 Jun 2026 08:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 27 Jun 2026 08:41 PM IST
सार

Chandauli News: हाईकोर्ट के आदेश पर पैमाइश कराने गई राजस्व टीम पर आरोपियों ने पथराव कर हमला कर दिया। महिला पुलिसकर्मी को पटककर पीटा गया और बेहोश होने तक उसका गला दबाने का आरोप है। घटना में तीन महिला व एक पुरुष आरक्षी घायल हुए। राजस्व टीम से जरीब भी छीन ली गई। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
Team sent for land measurement pelted with stones Female police officer slammed down and beaten four injured
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार को हाईकोर्ट के आदेश पर पैमाइश करने गई राजस्व और पुलिस टीम पर सतीश सोनकर, शिवम सोनकर, सुशील सोनकर और सनी सोनकर ने पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। 

विज्ञापन


इस दौरान एक महिला आरक्षी रिंसु सिंह को जमीन पर पटककर पीटने लगे। उनका मोबाइल छीन दिया और तब तक गला दबाए रखा जब तक वे बेहोश न हो गईं। इसके साथ तीन महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना के बाद राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

कबीरपुर गांव निवासी मनतारा देवी और पप्पू सोनकर पक्ष के बीच भूमिधरी भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ माह पहले राजस्व विभाग ने भूमि का सीमांकन कर सीमा-चिह्न लगाए थे, लेकिन दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताते हुए कथित रूप से उन चिह्नों को उखाड़ दिया। इसके बाद मनतारा देवी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। न्यायालय ने राजस्व विभाग को चार सप्ताह के भीतर दोबारा सीमांकन कराने का निर्देश दिया था।

पीडीडीयू तहसील क्षेत्र अंतर्गत चंदरखा क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक वीर बहादुर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर राजस्व टीम पुलिस बल के साथ शनिवार को कबीरपुर राल्हुपुर पैमाइश के लिए गई हुई थी। राजस्व टीम ने अभी सीमांकन की कार्रवाई शुरू की ही थी कि सतीश सोनकर शिवम सोनकर व सुशील सोनकर सनी सोनकर और संतोष सोनकर कार्रवाही का विरोध करने लगे। इस दौरान इन लोगों ने राजस्व टीम से जरीब छीन लिया और सीमांकन का काय रूकवाने लगे।

इस दौरान वहां मौजूद महिला आरक्षी रिंशु सिंह बीच बचाव करते हुए वीडियो बनाने के लिए जैसे ही अपना मोबाइल निकाली कि तभी उनकी घर की महिलाएं गीता देवी, नगीना कुमारी, सोनी देवी, घर के कुछ अन्य लोग आरक्षी का मोबाइल छीन लिये। इसके बाद महिला आरक्षी को जमीन पर पटककर गला दबाने लगे और मारने पीटने लगे। इससे बेहाश हो गई। 

घटना को देखते हुए अन्य पुलिसकर्मी मौके के दौड़ पड़े। इस दौरान सभी ने राजस्व व पुलिस टीम पर पत्थराव शुरू कर दिया। पथराव में महिला आरक्षी दिव्या कनौजिया, अंशिका यादव, और कांस्टेबल सुनील गुप्ता घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ दिया। बाद में घायल महिला आरक्षी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के बाद पुलिस ने आठ लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हैं। रिशु की हालत गंभीर है। मामले में कबीरपुर गांव निवासी सतीश सोनकर, शिवम सोनकर, सुनील सोनकर, सनी सोनकर, संतोष सोनकर, गीता देवी, नगीना देवी, सोनी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके साथ अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed