फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Technical Assistant Group-C exam Candidate arrested with Bluetooth device in Azamgarh

UP: ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर परीक्षा देने पहुंचा अभ्यर्थी गिरफ्तार, प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी की परीक्षा में सेंध

Mon, 10 Aug 2026 12:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 10 Aug 2026 12:09 PM IST
सार

Azamgarh News: प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी की लिखित परीक्षा में सेंध लगाने वाले अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी के खिलाफ शिब्ली कॉलेज के प्रिंसिपल इमरान खान की तहरीर पर शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Technical Assistant Group-C exam Candidate arrested with Bluetooth device in Azamgarh
गिरफ्तार आरोपी आलोक पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी की लिखित परीक्षा के दौरान शिबली इंटर कॉलेज केंद्र पर अभ्यर्थी आलोक पटेल कान में ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाए मिला। केंद्र के अधिकारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ शिब्ली कॉलेज के प्रिंसिपल इमरान खान की तहरीर पर शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


रविवार को जिले के 15 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 7008 अभ्यर्थियों में से 6178 उपस्थित और 830 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर शिबली इंटर कॉलेज केंद्र पर तैनात परीक्षक ने वाराणसी जनपद के जंसा थाना क्षेत्र के भड़ाव गांव निवासी आलोक पटेल की तलाशी ली। इस दौरान उसके कान में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (ब्लूटूथ) लगा मिला। 
विज्ञापन


एसपी यातायात पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शिब्ली कॉलेज के प्रिंसिपल इमरान खान की तहरीर पर शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डिवाइस के इस्तेमाल और परीक्षा में उसकी भूमिका की जांच की जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की चेकिंग के साथ परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू रही। मोबाइल फोन, पेजर, आईटी गैजेट्स समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को केंद्र परिसर में ले जाने पर प्रतिबंध था। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed