फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The place where the aarti was, the wish of salvation was done there.

Shinzo Abe: जापान के पूर्व पीएम ने वाराणसी में जिस जगह की थी गंगा आरती, वहीं पर की गई मोक्ष की कामना

Sun, 10 Jul 2022 05:41 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 10 Jul 2022 05:41 PM IST
सार

भारत के शुभचिंतक रहे और काशी से लगाव रखने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती से श्रद्धांजलि दी। अपने भ्रमण के दौरान जिस जगह बैठकर उन्होंने आरती की थी, वहीं पर उनके लिए मोक्ष की कामना की गई।

विज्ञापन
The place where the aarti was, the wish of salvation was done there.
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के नाम समर्पित रही गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के शुभचिंतक रहे और काशी से लगाव रखने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती से श्रद्धांजलि दी। अपने भ्रमण के दौरान जिस जगह बैठकर उन्होंने आरती की थी, वहीं पर उनके लिए मोक्ष की कामना की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र को काशी की तरफ से गंगा किनारे पुष्पांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन


काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि शिंजो आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। काशी के विकास के लिए शिंजो आबे के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है। इस कठिन घड़ी में हम जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं। इस दौरान सुषमा जायसवाल, सुनीता देवी, आलोक मिश्रा, पंकज गुप्ता, दीपक गुप्ता, आशुतोष भदौरिया, शाश्वत बाजपेई, संतोष यादव, सीमा कुशवाहा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed