सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The weather changed in the afternoon with strong winds and a mix of heavy rain and light showers in different areas.

Varanasi News: दोपहर बाद चली तेज हवा, कहीं तेज बारिश, कहीं बूंदाबांदी से बदला मौसम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The weather changed in the afternoon with strong winds and a mix of heavy rain and light showers in different areas.
विज्ञापन
वाराणसी। शनिवार की सुबह से ही धूप तीखी रही। गर्मी भी इतनी अधिक रही कि लोग बेचैन हो गए। दोपहर बाद करीब तीन बजे तेज हवा और बूंदाबांदी के साथ मौसम बदल गया। इस दौरान महमूरगंज, बीएचयू कैंपस, लंका, रामनगर सहित कुछ जगहों पर 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। हालांकि, मौसम बहुत देर तक ऐसा नहीं रहा और 15 मिनट बाद ही फिर धूप निकल आई, जिससे लोग गर्मी से फिर बेचैन हो गए।

पिछले तीन-चार दिनों से जिस तरह की तीखी धूप पड़ रही है, उससे हर कोई परेशान है। दिन और रात, दोनों समय गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार को सुबह कुछ देर हवा चली, लेकिन इसके बाद फिर तपिश बढ़ गई। अपराह्न करीब तीन बजे बादलों की आवाजाही के साथ हवा भी तेज चली, जिससे लोगों ने कुछ देर के लिए राहत महसूस की। इस दौरान बरेका, ककरमत्ता, सुंदरपुर, रोहनिया समेत कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन-चार दिन मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं। दिन में तीखी धूप और अधिक गर्मी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed