सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Theft Worth Lakhs in Varanasi Thief Breaks Through False Ceiling to Enter Saree Showroom Caught on CCTV FIR

वाराणसी में लाखों की चोरी: साड़ी के शोरूम में फॉल सीलिंग तोड़ घुसा चोर, सीसी कैमरे में करतूत दिखी; FIR

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 28 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: साड़ी के शोरूम में चोरी की जानकारी मिलते ही माैके पर सारनाथ थाने की पुलिस पहुंच गई। जांच-पड़ताल करने के साथ ही सीसी कैमरे को चेक किया गया। इसमें चोर की करतूत दिख रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Theft Worth Lakhs in Varanasi Thief Breaks Through False Ceiling to Enter Saree Showroom Caught on CCTV FIR
सीसी कैमरे में दिखा चोर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर परिसर स्थित एक साड़ी शोरूम में मंगलवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर करीब दो लाख रुपये नगद उड़ा दिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। इस वारदात के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।

Trending Videos




महाबोधि ऑफिस के सामने स्थित साड़ी शोरूम के संचालक रजत बहल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जब वह दुकान खोलकर अंदर गए तो देखा कि फॉल सीलिंग टूटी हुई थी और ऊपर का टीन शेड उखड़ा हुआ था। अंदर बने कैश काउंटर का ताला टूटा था और उसमें रखे करीब दो लाख रुपये गायब थे। उन्होंने बताया कि दुकान उनकी और कंचन गुप्ता की साझेदारी में संचालित होती है। घटना के संबंध में कंचन गुप्ता ने स्थानीय थाने में लिखित सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति छत के रास्ते अंदर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। वह काला पैंट और पैरों में हवाई चप्पल पहने है, जबकि शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं है। उसने अपना चेहरा शर्ट से ढंक रखा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है।

थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की सूचना मिल चुकी है, लेकिन वीआईपी ड्यूटी में व्यस्तता के कारण जांच में थोड़ी देरी हो रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस घटना के बाद सारनाथ क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जब इतने सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में, जो थाना और पुलिस बूथ से कुछ ही दूरी पर है, चोरी की घटना हो सकती है तो कॉलोनियों में सुरक्षा की स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed