सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three accused who transferred money to online game account after robbing passersby arrested in varanasi

वाराणसी में लूटपाट का नया फॉर्मूला: राहगीरों को पीटकर खास तरीके से ट्रांसफर कराते थे रकम, दबोचे गए तीन आरोपी

माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 01 Jun 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार

वाराणसी पुलिस ने राहगीरों की पिटाई कर उनसे रकम ट्रांसफर कराने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लूटी गई रकम को पुलिस से बचने के लिए खास तरीके से ट्रांसफर कराते थे। 

Three accused who transferred money to online game account after robbing passersby arrested in varanasi
मारपीट और लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला संवाद
विज्ञापन

विस्तार

राहगीरों की पिटाई कर मोबाइल लूटने और गेमिंग ऐप के जरिए रकम ट्रांसफर कराने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को सारनाथ पुलिस ने सोमवार को हृदयपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बाइक और 2510 रुपये नकद बरामद किए गए।

Trending Videos


एडीसीपी वरुणा लिपि नागायच ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में चोलापुर के टिसौरा निवासी अनीश कुमार चौबे उर्फ विशाल, सिंधोरा के मवईया निवासी धीरज यादव उर्फ गोलू और चोलापुर के मुरली निवासी अनिकेत यादव उर्फ गोलू शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 मई की रात आरोपियों ने सिंहपुर रिंग रोड पर एक बाइक सवार युवक को रोक लिया और उसकी पिटाई करने के बाद उसके मोबाइल से फोनपे के जरिए 91 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पूछताछ में अनीश चौबे ने बताया कि रकम सीधे बैंक खाते में न मंगाकर ऑनलाइन गेम 'एविएटर' के खाते में ट्रांसफर कराई जाती थी, ताकि पुलिस आसानी से उन तक न पहुंच सके।

उसने बताया कि बाद में गेमिंग खाते से रकम वापस निकाल ली जाती थी और आपस में बांट ली जाती थी। सारनाथ एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि यह एक गिरोह है, जो ऑनलाइन गेमिंग की लत का फायदा उठाकर अपराध कर रहा था। ठगी और लूट के जरिए हासिल रकम गेमिंग खातों में भेजी जाती थी, जहां से कमीशन काटने के बाद पैसे वापस मिल जाते थे।

सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अनीश चौबे कटरा और होटल का संचालन भी करता है। वह ऑनलाइन गेमिंग में काफी पैसा हार चुका था। यहां तक कि उसने अपनी सोने की चेन भी गिरवी रख दी थी। लगातार नुकसान होने के बाद वह अपने साथियों के साथ लूटपाट की घटनाओं में शामिल हो गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने इस तरह कितने लोगों को निशाना बनाया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed