सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three-time national champion ready to win a medal in karate for the fourth time

Varanasi News: तीन बार की नेशनल चैंपियन चौथी बार कराटे में पदक जीतने को तैयार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Three-time national champion ready to win a medal in karate for the fourth time
विज्ञापन
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में लगातार तीन वर्ष की चैंपियन लेढूपुर निवासी अवंतिका सिंह चौथे वर्ष पदक के लिए दाव आजमाएंगी। कोच दिलीप सैनी ने बताया कि अवंतिका 2023 से लगातार हर वर्ष काता और कुमिते में स्वर्ण पदक जीत रही हैं। लगातार चौथे वर्ष भी उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कुमिते स्पर्धा में हुआ है। खिलाड़ियन केंद्र के 10 खिलाड़ियों ने प्रदेशिक कराटे में पदक जीता है।
Trending Videos

उनकी मां सुमन सिंह स्वयं सहायता समूह चलाती क्षेत्र की महिलाओं का सशक्तीकरण कर रही है जबकि फिजियो थेरेपिस्ट पिता उन्हे सहयोग करते हैं। अवंतिका सिंह हर रोज खिलाड़ियन कराटे केंद्र में कोच की देखरेख में दो सत्र में चार घंटे काता और कुमिते का अभ्यास करती हैं। बताया कि इस वर्ष खिलाड़ियन केंद्र के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय कराटे के लिए यूपी टीम में चयनित हुए है। ये सभी लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते हैं। कोच ने बताया कि प्रादेशिक में कुल 10 खिलाड़ियों ने पदक जीता है। चयनित चार खिलाड़ी आगामी जून माह देहरादून में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में यूपी टीम से खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पिछली बार की राष्ट्रीय चैंपियन अवंतिका सिंह के साथ सुहानी यादव एवं दृष्टि चौबे ने स्वर्ण पदक जीता शीतल सिंह चौहान ने एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक प्राप्त किया। चंद्रभान मिश्रा ने दो रजत पदक हासिल किए, जबकि सूर्यांश यादव ने एक रजत एवं एक कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त खुशी यादव, रोली कुमारी, अंशिका मिश्रा एवं अनुराग यादव ने कांस्य पदक जीतकर वाराणसी का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के वाराणसी आगमन पर कराटे केंद्र में उनका स्वागत किया गया। संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। खिलाड़ियों को सुमन सिंह, गुंजन यादव, अंजली शर्मा, रितिका यादव, आयुषी मौर्य आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed