सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Through educational tour, girl students learned the importance of Anganwadi Centre.

Varanasi News: शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं ने जाना आंगनबाड़ी केंद्र का महत्व

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Through educational tour, girl students learned the importance of Anganwadi Centre.
विज्ञापन
आर्य महिला पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं के लिए बुधवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह भ्रमण आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र, पिशाच मोचन में संपन्न हुआ। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शाला-पूर्व बच्चों के मानसिक, सामाजिक और शारीरिक विकास के विभिन्न आयामों से अवगत कराना तथा ग्रामीण विकास में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को समझाना था। इस दौरान केंद्र की सहायिका ने आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यप्रणाली, बच्चों के पोषण, शिक्षा एवं देखभाल से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्राओं के साथ संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। भ्रमण में गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू मेहरोत्रा के साथ डॉ. चंचला सिंह, डॉ. एकता गुप्ता एवं मीनू यादव मौजूद रहीं। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed