वाराणसी में दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई दूसरी ट्रक, केबिन काटकर निकाली गई चालक की लाश; कोहराम
Varanasi News: वाराणसी में सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर शिवपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। वे लोग एमपी से वाराणसी के लिए निकल चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi Accident: शिवपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर रिंग रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7 बजे की है, जब रिंग रोड किनारे खड़ी एक खराब ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार दूसरी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे पहले से एक ट्रक खराब अवस्था में खड़ी थी। इसी दौरान हरहुआ की ओर से आ रही तेज गति की ट्रक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों में मचा कोहराम
मृतक की पहचान मऊगंज, जिला रीवा (मध्य प्रदेश) निवासी 38 वर्षीय राजीव लोचन चौरसिया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
मृतक के पिता लालमणि चौरसिया, जो वार्ड क्रमांक 5 मऊगंज के निवासी हैं, ने बताया कि उनका बेटा बीते दिन पुणे से माल लोड कर घर आया था। इसके बाद वह घर से निकला, लेकिन कहां जा रहा था इसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि मृतक अपने पीछे पत्नी उर्मिला चौरसिया और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X