सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tributes paid to the brave warrior-queen Lakshmibai on her death anniversary; 51 lamps lit at her birthplace

Varanasi News: पुण्यतिथि पर वीरांगना लक्ष्मीबाई को नमन, जन्मस्थली पर जलाए 51 दीप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the brave warrior-queen Lakshmibai on her death anniversary; 51 lamps lit at her birthplace
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई की 168वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर भदैली स्थित उनकी जन्मस्थली पर दीपदान किया गया। जागृति फाउंडेशन और महारानी लक्ष्मीबाई जन्म स्थान स्मारक समिति ने संयुक्त रूप से 51 दीप जलाए। शुभारंभ लोक भूषण सम्मान से सम्मानित साहित्यकार जयप्रकाश मिश्र ने किया। फिल्म निर्माता दिलीप कुमार विशिष्ट अतिथि थे। वाराणसी दूरदर्शन के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, डीएल कश्यप और राकेश तिवारी भी उपस्थित थे। मारवाड़ी सेवा संस्कृत उच्चतर विद्यालय के वेद पाठी बटुकों ने दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र और जयप्रकाश मिश्र ने कहा कि काशी की बेटी और झांसी की रानी ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान दिया। इस दाैरान समाजसेवी नागेश सिंह, अमरेंद्र सिंह, विनय कुमार मिश्रा, हरिनाथ गौड़ और राजकुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed