{"_id":"69b180de4db93a88e9087655","slug":"two-accused-arrested-for-online-gambling-in-varanasi-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: वाराणसी में ऑनलाइन जुआ संचालन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: वाराणसी में ऑनलाइन जुआ संचालन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 11 Mar 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले की पुलिस ने विशेश्वरगंज के बाड़ा नंबर पांच से ऑनलाइन जुआ संचालन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्ले भाग्य लक्ष्मी एप के जरिये जुआ का खेल चल रहा था।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्ले भाग्य लक्ष्मी एप से ऑनलाइन जुआ संचालन में दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात विशेश्वरगंज के बाड़ा नंबर 5 के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 3070 रुपये और मोबाइल फोन मिला। थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बड़ालालपुर चांदमारी वीडीए कॉलोनी निवासी मकसूद आलम और कतुआपुरा अमिया मंडी निवासी अशोक जैन हैं। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बाड़ा नंबर 5 में कुएं के चबूतरे पर मकसूद आलम और अशोक जैन प्ले भाग्य लक्ष्मी एप से जुआ संचालित कर रहे हैं। आरोपियों ने बताया कि एक बार में बोली लगाने पर 10 रुपये का टिकट देते हैं और जिस व्यक्ति का टिकट खुलता है उसे 100 रुपये दिया जाता है।
Trending Videos
बाबा के आशीर्वाद से बाड़ा नंबर पांच में ऑनलाइन जुआ
विशेश्वरगंज दूध सट्टी बाड़ा नंबर पांच में लंबे समय से ऑनलाइन जुआ चल रहा है। कुएं के चबूतरे पर हर समय पांच से छह युवकों की टोली रहती है। कोतवाली में पूर्व में तैनात एक दरोगा और एक पार्षद प्रत्याशी की देखरेख में जुआ खेला जा रहा था। दरोगा को लोग बाबा भी कहते हैं। वहीं, एक सिपाही का प्रयागराज ट्रांसफर होने के बाद भी थाने से उसे रिलीव नहीं किया जा रहा है। अमिया मंडी चौकी इंचार्ज की कार्रवाई के एक घंटे बाद ही दोबारा संचालन शुरू हो गया। लोगों ने बताया कि हेल्पलाइन और एसओजी-2 को कई बार सूचना दी गई। पियरी पुलिस चौकी के पीछे भी ऑनलाइन जुए का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन