सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two boats collision one boat sank in Ganga five people narrowly escaped in varanasi

टला बड़ा हादसा: वाराणसी में दो नावों की टक्कर के बाद गंगा में समा गई एक नाव, बाल- बाल बचे पांच लोग

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 16 Feb 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में गंगा घाट पर बड़ा हादसा होने से बच गया। तुलसी घाट से नाव पर सवार होकर कुछ लोग गंगा उस पार स्नान करने जा रहे थे। इस दौरान बड़ी नाव की टक्कर के बाद छोटी नाव गंगा में समा गई। किसी तरह उसमें सवार लोगों को बचाया गया। 

two boats collision one boat sank in Ganga five people narrowly escaped in varanasi
गंगा में समा गई नाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले में तुलसी घाट के सामने सोमवार की दोपहर दो नावों में अचानक टक्कर हो गई। तेज आवाज के साथ एक नाव गंगा में डूबने लगी। आनन-फानन उसमें सवार लोगों को निकाला गया। देखते ही देखते नाव गंगा में समा गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम पहुंची और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

Trending Videos


नाव पर मौजूद यात्रियों में दिलीप, दर्शना, देवयानी हैदराबाद निवासी, जबकि रोहित, दीपाली पुणे निवासी शामिल रहे। नाव पर मौजूद दिलीप ने बताया कि वह तुलसी घाट से नाव बुक कर उस पार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह नाव में सवार होकर बढ़े,  इतने में तेज रफ्तार से आ रही बड़ी नाव ने टक्कर मार दी। जिसके बाद सभी डूबने लगे। बताया कि किसी तरह नाव को पकड़कर अपनी जान बचाई। इस दौरान नाव पर कोई भी लाइफ जैकेट नहीं पहना था न ही नाव पर लाइफ जैकेट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्वप्निल केसरी की 3.5 करोड़ की संपत्तियां जब्त

घाट पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने मोबाइल में घटना को कैद कर लिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना जल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने डूब रहे पांच यात्रियों को बचाया। जबकि नाव पर मौजूद नाविक वहां से भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed