फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two houses collapsed during excavation work for an apartment complex in Varanasi

Varanasi News: आधी रात सुसुवाही में अपार्टमेंट की खोदाई में दो मकानों के हिस्से गिरे, तीन लोग हिरासत में

Fri, 07 Aug 2026 10:16 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 07 Aug 2026 10:16 AM IST
सार

Varanasi News: चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही में देर रात अपार्टमेंट की खोदाई में दो मकानों के हिस्से गिर गए। अचानक आवाज आने पर लोगों ने इसकी सूचना डायल-112 की टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने छानबीन की। 

विज्ञापन
two houses collapsed during excavation work for an apartment complex in Varanasi
बेसमेंट से सटे पुराने मकान की ढही दीवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही में देर रात एक अपार्टमेंट के निर्माण के दौरान की जा रही खोदाई से बगल में मकान का आधा हिस्सा ढह गया। यहां पानी भर गया था। वहीं, बेसमेंट से सटे एक पुराने मकान की दीवार भी वह गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सुसुवाही क्षेत्र में एक बीघा जमीन पर शिवोहम नाम से अपार्टमेंट का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 35-40 फीट खोदाई की गई है। बारिश के कारण पानी भरने से अपार्टमेंट की दीवार ढह गई। इसी के साथ बृजेश राय के मकान का गेट और दीवार का हिस्सा भी गिर गया। इसके अलावा मायाशंकर और अरुण शंकर के बंद मकान का पिछला हिस्सा भी गिर गया।
विज्ञापन




मोहल्ले वालों ने लगाया ये आरोप
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि वो लोग लगातार गहरी खोदाई का विरोध कर रहे थे लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बृजेश राय के परिजन रात में ही अपने मकान को खाली करने में जुट गए थे। ताकि बड़े हादसे बचा जा सके। सूचना पर लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गए थे। लंका थाना प्रभारी ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed