सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ulemas are only allowed to wear turbans after earning degrees from Iran 100 students from Kashi

Varanasi News: ईरान से डिग्री हासिल करने के बाद ही उलेमा को मिलती है पगड़ी की इजाजत, काशी के 100 छात्र हैं यहा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 13 Mar 2026 06:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी के 90 फीसदी आलिमों ने कुम, मशहद और इस्फहान के 'हौजा-ए-इल्मिया' से पढ़ाई की है। वर्तमान में काशी और आसपास के जिलों के 100 से अधिक छात्र ईरान में शिक्षा ले रहे हैं।

Ulemas are only allowed to wear turbans after earning degrees from Iran 100 students from Kashi
ईरान। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

काशी की सरजमीं का ईरान के साथ मजहबी और तालीमी रिश्ता बेहद मजबूत है। यहां के मजहबी इदारों और मस्जिदों में इमामत करने वाले आलिमों का ईरान से गहरा नाता है। दरअसल, ईरान से दीनी तालीम पूरी करके लौटने के बाद ही उन्हें पगड़ी (अमामा) पहनने की इजाजत होती है और यही अमामा उनके मुश्तहिद होने की पहचान है। ईरान के शहर कुम, मशहद और इस्फहान शिया इस्लामी तालीम के बड़े केंद्र हैं।

Trending Videos


वाराणसी और आसपास के इलाकों से हर साल कई छात्र इन शहरों के हौजा-ए-इल्मिया में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ ही पीएचडी करने के लिए जाते हैं। यहां फिक्ह, तफ्सीर, हदीस, अरबी व फारसी साहित्य के साथ-साथ इस्लामी दर्शन जैसे विषयों की वर्षों तक पढ़ाई करने के बाद वे डिग्री हासिल करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वतन लौटने पर उन्हें 'आलिम' के तौर पर पूर्ण मान्यता दी जाती है। माैजूदा समय में काशी में करीब सौ से ज्यादा शिया आलिम हैं, जिनमें से 90 फीसदी के पास ईरान की डिग्री है। अमामा यानी जिम्मेदारी का एहसास अरबिया कॉलेज दोषीपुरा के प्रिंसिपल मौलाना अरशी ने भी ईरान से करीब 15 साल तक मजहबी तालीम हासिल की है। उनका कहना है कि पगड़ी यानी अमामा सिर्फ एक रवायत नहीं बल्कि जिम्मेदारी का एहसास है। 

इसे पहनने के बाद एक आलिम की जिम्मेदारी अपने मजहब और कौम के लिए कई गुना बढ़ जाती है। मुश्तहिद का दर्जा इमानिया अरबिया कॉलेज के मौलाना अमीन बताते हैं कि वरिष्ठ उलेमा यानी मुश्तहिद की मान्यता ईरान से ही मिलती है। मुश्तहिद वह आलिम होता है जो इस्लामी कानूनों की तशरीह यानी व्याख्या करने और नए मसलों पर शरीयत की रोशनी में अपना नजरिया रखने की काबिलियत रखता है। मौलाना अमीन ने 2002 से 2012 तक ईरान में रहकर पर्शियन लैंग्वेज में एमए और इस्लामिक थियोलॉजी (धर्ममीमांसा) में पीएचडी की है।

एमबीबीएस और इंजीनियरिंग पढ़ाई के लिए यहां से जाते हैं छात्र
माैलाना अमीन के मुताबिक ईरान सिर्फ मजहबी ही नहीं बल्कि एकेडमिक कोर्स का भी एक बड़ा केंद्र है। वहां की यूनिवर्सिटी और काॅलेज में यूपी और अन्य प्रदेश के छात्र वहां एमबीबीएस, इंजीनियरिंग, एमबीए की डिग्री लेने जाते हैं। इसके अलावा अरबी और परशियन लैंग्वेज में भी यहां के कई छात्र एमफिल और पीएचडी कर रहे हैं। पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की पढ़ाई खास ताैर पर यूनिवर्सिटी ऑफ तेहरान और शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलाॅजी में होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed