सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister inaugurated CRC

Varanasi News: केंद्रीय मंत्री ने सीआरसी का किया उद्घाटन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Union Minister inaugurated CRC
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने खुशीपुर स्थित समेकित क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी) के अस्थायी भवन एवं क्रॉस डिसेबिलिटी शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र का उद्घाटन किया। पुनर्वास केंद्र की सेवाओं का अवलोकन किया। दिव्यांगजन हित में संचालित सेवाओं की सराहना की। संबंधित अधिकारियों को सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने लाभार्थी वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण वितरण भी किया। कहा कि सरकार दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों के सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वागत सीआरसी के निदेशक डॉ. आशीष कुमार झा ने किया। इस मौके पर पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान नई दिल्ली जनरल काउंसिल की सदस्य कमलजीत कौर गिल, उत्तम ओझ, नमो नारायण पाठक, आशीष परासर, अंशू शाही, दिनेश जायसवाल, अनिल यादव आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed