सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Accident Teenager Leans Head Out Bus Window Look Around Dies Striking Pole Blood Scattered on Road

UP Accident: बस की खिड़की से सिर निकालकर झांक रहा था किशोर, पोल से टकराकर गई जान; सड़क पर बिखरा था खून

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 28 Apr 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में युवक की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर बीजपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया लेकिन चिकित्सकों ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया। वह तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था।

UP Accident Teenager Leans Head Out Bus Window Look Around Dies Striking Pole Blood Scattered on Road
ऋषि गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के महरिकला गांव के मेझरोट टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बस से जा रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Trending Videos




जानकारी के अनुसार, महरिकला के मेझरोट टोला से कुछ लोग तिलक चढ़ाने के लिए शक्तिनगर जा रहे थे, जिसके लिए एक प्राइवेट बस बुक की गई थी। इसी बस में पड़ोसी विष्णुकांत गुप्ता का पुत्र ऋषि गुप्ता (13) भी सवार था। वह खिड़की के पास बैठा हुआ था। जैसे ही बस गांव से आगे बढ़ी, ऋषि ने उत्सुकतावश अपना सिर खिड़की से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से उसका सिर जोरदार तरीके से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। बस में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और अन्य लोग तत्काल उसे लेकर बभनी अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने शव लिया कब्जे में

अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद ऋषि को मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मासूम की असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना पर बभनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय थाने पर परिजनों की ओर से कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है, हालांकि बभनी पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed