फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board 99.26% pass rate in 10th improvement exam and 79.82% in 12th compartment exam in varanasi

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट में 99.26% और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा में 79.82% पास

Tue, 18 Aug 2026 04:45 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 18 Aug 2026 04:45 PM IST
सार

Varanasi News: यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम घोषित किए। हाईस्कूल में 6238 पंजीकृत में 5803 ने परीक्षा दी, इनमें 5760 उत्तीर्ण हुए। 

विज्ञापन
UP Board 99.26% pass rate in 10th improvement exam and 79.82% in 12th compartment exam in varanasi
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 - फोटो : AI Genrated

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय वाराणसी की ओर से जारी परिणाम में हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट परीक्षा में में 99.26 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे। वहीं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 79.82 फीसदी रहा। इंटर में 1208 परीक्षार्थी फेल हुए।

विज्ञापन


हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए कुल 6238 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 5803 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिसमें 5760 ने सफलता हासिल की। हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट परीक्षा में सफलता प्रतिशत 99.26 रहा। वहीं, इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कुल 6490 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 208 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 6282 ने परीक्षा दी। परीक्षा में 5014 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जबकि 1208 परीक्षार्थी फेल हो गए। चार परीक्षार्थियों का परिणाम अधूरा रहा और 56 परीक्षार्थियों का परिणाम रोका गया। परीक्षा में कुल 79.82 फीसदी प्रतिशत छात्र सफल रहे।

विज्ञापन

29 जुलाई को दो पालियों में हुई थी परीक्षा
यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा 29 जुलाई को कराई गई थी। परीक्षा दो पालियों में वाराणसी के पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में कराई गई थी। हाईस्कूल में 5803 और इंटरमीडिएट में 6282 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इंटरमीडिएट में 1208 छात्र फेल हुए जबकि हाईस्कूल में शत-प्रतिशत छात्र पास हुए।

पहली बार ऑनलाइन जांची गईं कॉपियां
यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा का मूल्यांकन पहली बार ऑनलाइन कराया गया। 2 से 6 अगस्त तक वाराणसी के अटेसुआ स्थित मदरसा वीर अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज में मूल्यांकन हुआ। कॉपियां जांचते ही नंबर बोर्ड के पोर्टल पर चढ़ा दिए गए थे। इस कारण परिणाम जल्दी घोषित हुए। अगली बार बोर्ड परीक्षा का पूरा मूल्यांकन ऑनलाइन होगा।
 

अधिकारी बोले
हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम बोर्ड की ओर से घोषित कर दिया गया है। हाईस्कूल में 99.26 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 79.82 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। कॉपियों का मूल्यांकन ऑनलाइन कराने से परिणाम जल्द घोषित हुए। सभी सफल छात्रों की मार्कशीट जल्द ही उनके विद्यालयों में भेज दी जाएंगी। - भास्कर मिश्रा, अपर सचिव, क्षेत्रीय यूपी बोर्ड कार्यालय, वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed