सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP College Murder Case Killer Manjeet Chauhan Produced in Court Sent to Jail in Judicial Custody

UP कॉलेज हत्याकांड: हत्यारोपी मंजीत कोर्ट में पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल, साथी की तलाश जारी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Mar 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या मामले का मुख्य आरोपी मंजीत चौहान कोर्ट में पेश हुआ। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत के साथ जेल भेज दिया गया। दूसरी तरफ, यूपी काॅलेज के छात्रों में गुस्सा बरकरार है।

UP College Murder Case Killer Manjeet Chauhan Produced in Court Sent to Jail in Judicial Custody
मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi Crime: यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल उसका साथी अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, यूपी कॉलेज के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की गैलरी में बीएससी फोर्थ सेमेस्टर के 23 वर्षीय छात्र सूर्य प्रताप सिंह की शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे क्लासरूम के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी ने छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें सीने और सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दौरान कैंपस में अफरा-तफरी मच गई थी। बताया जा रहा है कि करीब सात राउंड फायरिंग के बाद आरोपी मंजीत चौहान सामाजिक विज्ञान संकाय के बरामदे में पिस्टल फेंककर मौके से भाग गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आक्रोशित छात्रों ने सुबह से रात तक हंगामा मचाया था, जिन्हें पुलिस ने काबू में कर लिया।

पुलिस ने की कार्रवाई

UP College Murder Case Killer Manjeet Chauhan Produced in Court Sent to Jail in Judicial Custody
गांजीपुर स्थित सूय प्रताप के घर पर बंद ताला। - फोटो : संवाद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है। घटना के बाद कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सूर्य प्रताप सिंह के सिर और सीने में 4 गोलियां लगी हैं। सूर्य के दोस्त उत्कर्ष की तहरीर के आधार पर शिवपुर थाने की पुलिस ने लालपुर-पांडेयपुर के चांदमारी निवासी आरोपी मंजीत चौहान और अनुज सिंह के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, वारदात की वजह आपसी रंजिश है। अनुज सिंह हत्यारोपी मंजीत का मददगार है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से तीन कारतूस बरामद किए हैं। पोस्टमार्टम के दाैरान सूर्य प्रताप सिंह के शरीर से चार गोलियां निकली हैं। दूसरी तरफ, आरोपी मंजीत चौहान को छह घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं।

परिसर में मचा था हड़कंप

UP College Murder Case Killer Manjeet Chauhan Produced in Court Sent to Jail in Judicial Custody
आरोपी को कोर्ट से जेल ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

क्लास (रूम नंबर 11) के सामने हुई वारदात से नाराज छात्रों ने प्राचार्य डाॅ डीके सिंह के आवास पर हमला बोल दिया। प्राचार्य का निजी वाहन तोड़ दिया। घर के फर्नीचर सहित दूसरे सामान भी तोड़ डाले। छात्रों के हमले में केमिस्ट्री विभाग के लेक्चरर डाॅ अभिषेक सिंह सहित दो शिक्षक घायल हो गए। छात्रों ने चार और वाहनों में भी तोड़फोड़ की है। शिक्षकों से अभद्रता की गई।

UP College Murder Case Killer Manjeet Chauhan Produced in Court Sent to Jail in Judicial Custody
सूर्य प्रताप का हत्यारा गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उग्र छात्रों की भीड़ को नियंत्रित किया। वारदात से नाराज छात्रों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और कॉलेज गेट बंद कर गिलट बाजार-यूपी कॉलेज मार्ग पर धरना दिया। एहतियातन कमिश्नरेट के तीन जोन की पुलिस और पीएसी मौके पर तैनात कर दी गई। गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के दुबैथा गांव निवासी सूर्य प्रताप सिंह यूपी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष (फोर्थ सेमेस्टर) का छात्र था। वह वायवा देने काॅलेज आया था। छात्रों का आरोप है कि सूर्य प्रताप सिंह को प्राचार्य ने बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed