सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP News Panic in PDD Upadhyay Nagar following cylinder blast several injured wall collapses

UP News: पीडीडीयू नगर में सिलिंडर ब्लास्ट...कई लोग घायल, भरभराकर गिरी दीवार; अस्पताल में बिलखते पहुंचे परिजन

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Mar 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सिलिंडर ब्लास्ट की सूचना मिलते ही माैके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा गया।

UP News Panic in PDD Upadhyay Nagar following cylinder blast several injured wall collapses
सिलिंडर ब्लास्ट के बाद क्षतिग्रस्त सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: नगर के लाट नंबर-1 इलाके में बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक हुए जोरदार धमाके से अफरातफरी मच गई। सड़क किनारे गुब्बारा भरने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर दो से तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गई।

Trending Videos


गुब्बारा भरने का काम कर रहे व्यक्ति के पास रखा सिलिंडर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़े लोग सहम गए और कुछ दूरी तक झटका महसूस किया गया। विस्फोट के कारण पास की एक दीवार भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गई, जिससे नुकसान और बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मची अफरातफरी

UP News Panic in PDD Upadhyay Nagar following cylinder blast several injured wall collapses
हादसे के बाद माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन प्राथमिक उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और भीड़ को हटाने का प्रयास किया।

घटनास्थल पर लगभग तीन से चार सौ लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिससे राहत कार्य में भी कुछ देर तक बाधा आई। प्रारंभिक जांच में सिलिंडर में अधिक दबाव या लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और सिलिंडर की स्थिति व सुरक्षा मानकों की पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बिना सुरक्षा उपायों के इस तरह गैस सिलिंडर के इस्तेमाल पर चिंता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed