सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Politics Ajay Rai Says Nari Shakti Vandan Adhiniyam is BJP Political Strategy Takes Jibe PM Modi

UP Politics: अजय राय बोले- नारी शक्ति वंदन अधिनियम भाजपा की राजनीतिक रणनीति, पीएम मोदी पर तंज किया

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 23 Apr 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: अजय राय ने कहा कि लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करने की चर्चा, जनगणना और परिसीमन को अनिवार्य शर्त बनाना और उसके बाद ही आरक्षण लागू करना, यह साफ संकेत है कि सरकार महिलाओं को उनका अधिकार तुरंत नहीं देना चाहती।

UP Politics Ajay Rai Says Nari Shakti Vandan Adhiniyam is BJP Political Strategy Takes Jibe PM Modi
आवास पर आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते अजय राय व अन्य कांग्रेसी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Politics: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम सिर्फ भाजपा की राजनीतिक रणनीति है। जहां राजनीतिक फायदा है, वहां नारी शक्ति की बात होती है। जहां जिम्मेदारी निभानी होती है, वहां चुप्पी साध ली जाती है। यह सशक्तीकरण नहीं बल्कि राजनीतिक सुविधा का इस्तेमाल है।

Trending Videos




प्रदेश अध्यक्ष अपनी पत्नी रीना राय के साथ बुधवार को कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बात की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब सितंबर 2023 में ही संसद से इसे पारित किया गया और राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई, तो सरकार आज तक लागू क्यों नहीं कर पाई। अगर यह ऐतिहासिक कानून था, तो इसे लागू करने में ढाई साल क्यों लग गए? 2010 में कांग्रेस सरकार ने महिला आरक्षण को आगे बढ़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में भी कांग्रेस ने संसद में इसका समर्थन किया था। इसमें एससी और एसटी महिलाओं के लिए प्रावधान है, लेकिन ओबीसी के लिए स्पष्ट व्यवस्था नहीं है। सच्चा सशक्तीकरण तभी संभव है जब हर वर्ग की महिलाओं को समान अवसर और प्रतिनिधित्व मिले। 

2026 में महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ना एक सोची-समझी चाल है। लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करने की चर्चा, जनगणना और परिसीमन को अनिवार्य शर्त बनाना और उसके बाद ही आरक्षण लागू करना, यह साफ संकेत है कि सरकार महिलाओं को उनका अधिकार तुरंत नहीं देना चाहती। यह नारी सम्मान नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रबंधन है।

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
कांग्रेसजनों ने पहलगाम हमले में बलिदान हुए सैन्यकर्मियों और मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अनुराधा व महानगर अध्यक्ष पूनम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed