सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uproar for 2 hours after death of patient in district hospital

Varanasi News: जिला अस्पताल में मरीज की मौत, दो घंटे तक हंगामा; सीएमएस ने जांच के लिए गठित की पांच सदस्यीय टीम

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी के जिला अस्पताल में हंगामा की सूचना मिलते ही माैके पर सीएमएस भी पहुंच गए। मृत मरीज के परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले में पांच सदस्यीय टीम भी गठित कर दी गई है।

Uproar for 2 hours after death of patient in district hospital
दीनदयाल अस्पताल के वार्ड में हंगामा करते। स्रोत विडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार

पांडेयपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के एनआरसी वार्ड में सोमवार सुबह टकटकपुर निवासी गुड़िया चौहान (20) की मौत के बाद दो घंटे  हंगामा हुआ। गुड़िया को एक दिन पहले ही ट्यूबर क्लॉसिस की शिकायत पर अस्पताल के बेड नंबर 1 पर भर्ती कराया गया था।

Trending Videos




परिजनों का आरोप है कि गुड़िया की तबीयत बिगड़ने लगी तो वहां मौजूद स्टाफ को बार-बार सूचित किया गया, लेकिन समय रहते इलाज नहीं मिल सका। उसकी जान चली गई। परिजनों का सीधा आरोप वार्ड में तैनात नर्स गीता मौर्य पर है। नर्स को स्थिति की गंभीरता के बारे में बताया गया, लेकिन उन्होंने इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को समय से सूचना नहीं दी। परिजनों का कहना है कि जब महिला की मौत हो गई तब सुबह सात बजे डॉक्टर को फोन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस राम और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम प्रकाश आनन-फानन पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। अस्पताल में अफरातफरी रही।

वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद नियंत्रित किया गया। सीएमएस डॉ. प्रेम प्रकाश ने पांच सदस्यीय जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि वार्ड के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जाएगी। जांच में किसी भी स्तर पर नर्स या डॉक्टर की लापरवाही पुष्ट होती है तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बाइक की टक्कर में महिला कांस्टेबल समेत दो घायल
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर सोमवार शाम दो बाइक की टक्कर में स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल सहित दो लोग घायल हो गए। भुवालपुर निवासी ईश्वर चंद्र (19) राजातालाब से अपने घर जा रहा था। स्कूटी पर सवार महिला सिपाही विपरीत दिशा से खजुरी की ओर से राजातालाब की तरफ जा रही थी। टक्कर से महिला कांस्टेबल अंजू कुमारी घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed