फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Accident Farmer who escaped truck hit Scorpio tumbled for 20 meters and died in agony

Varanasi Accident: ट्रक से बचे किसान को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 20 मीटर तक लुढ़कते गए; तड़पकर मौत

Sun, 19 Jul 2026 10:09 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 19 Jul 2026 10:09 AM IST
सार

Varanasi News: जिले के चौबेपुर क्षेत्र में रिंग रोड पार कर रहे 70 वर्षीय किसान रामजी पहले ट्रक की चपेट में आने से बच गए, लेकिन दूसरी ओर से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। वह करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटते रहे। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Varanasi Accident Farmer who escaped truck hit Scorpio tumbled for 20 meters and died in agony
रामजी यादव की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में रिंग रोड पार करते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल किसान को परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान नवशहरी गांव संदहां निवासी रामजी यादव (70) के रूप में हुई है। उनके पुत्र नथुनी यादव ने बताया कि शनिवार देर शाम उनके पिता रिंग रोड के दूसरी ओर स्थित खेत में घुसे छुट्टा पशु (सांड़) को निकालने गए थे। खेत से लौटते समय वह रिंग रोड पार कर रहे थे। इसी दौरान दोनों दिशाओं से तेज रफ्तार वाहन आ रहे थे। पहले एक ट्रक उनकी ओर बढ़ा, जिससे वह किसी तरह बच निकले, लेकिन दूसरी ओर से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने घायल किसान को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने लगे।

रामजी यादव पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में पत्नी श्यामदेई, पुत्र नथुनी यादव और संजय यादव हैं। दोनों पुत्र निजी वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार के मुखिया की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई और परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में इस दर्दनाक हादसे को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed