सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Buffaloes Calves Being Sold Defunct Slaughterhouse Police Arrive Golgadda Lat Saraiya Cattle Markets

Varanasi News: बंद पड़े स्लॉटर हाउस में बेचे जा रहे थें भैंस और पड़वा, पशु मंडियों में पहुंची पुलिस; हड़कंप

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 25 May 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बेनियाबाग की बकरा मंडी बंद होने के बाद शहर के कई इलाकों में लग रही अस्थायी पशु मंडियों पर सोमवार को पुलिस और नगर निगम ने छापेमारी की। मनहर स्लॉटर हाउस और लाट सरैया में बिना अनुमति भैंस, पड़वा और बकरों की बिक्री मिली। अधिकारियों ने मंडी संचालकों से अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई कागजात नहीं दिखाए जा सके। मामले की जांच जारी है।

Varanasi Buffaloes Calves Being Sold Defunct Slaughterhouse Police Arrive Golgadda Lat Saraiya Cattle Markets
स्लॉटर हाउस के बाहर पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी के बेनियाबाग की बकरा मंडी बंद होने के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में अस्थायी रूप से संचालित हो रही पशु मंडियों पर सोमवार को पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने मंडी संचालकों से नगर निगम अथवा प्रशासन की अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन मौके पर मौजूद लोग कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। जांच में सामने आया कि बिना प्रशासनिक अनुमति के भैंस, पड़वा और बकरों की खुलेआम खरीद-बिक्री की जा रही थी।

Trending Videos


सुबह से ही एसीपी चेतगंज, जैतपुरा थाना प्रभारी और नगर निगम की टीम विभिन्न इलाकों में जांच-पड़ताल में जुटी रही। सबसे पहले टीम जैतपुरा थाना क्षेत्र के मनहर स्थित बंद पड़े स्लॉटर हाउस परिसर और उसके आसपास पहुंची। यहां बड़ी संख्या में भैंस और पड़वा रखे जाने की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से परिसर और सड़क किनारे अस्थायी पशु मंडी लगाई जा रही थी, जहां दूर-दराज से पशु लाकर बेचे जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मची अफरातफरी

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने मंडी संचालकों और पशु व्यापारियों से पूछताछ की। टीम ने यह जानने का प्रयास किया कि पशुओं को कहां से लाया गया है और मंडी संचालन के लिए किस विभाग से अनुमति ली गई है। हालांकि मौके पर मौजूद लोग कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।

इसी दौरान लाट सरैया इलाके में भी भैंस और पड़वा की बिक्री की सूचना पर पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंची। यहां भी सड़क किनारे पशुओं की खरीद-बिक्री होती मिली। अधिकारियों ने मंडी लगाने वाले लोगों से लाइसेंस और अनुमति पत्र दिखाने को कहा, लेकिन कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बिना अनुमति पशु मंडी संचालित करना नियमों के खिलाफ है। ऐसे मामलों में पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण, सफाई व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी होता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि मंडियां बिना अनुमति संचालित पाई गईं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed