{"_id":"6a7e29c359281e4eb7016ac5","slug":"varanasi-division-team-crowned-champions-after-winning-nine-medals-including-four-golds-in-junior-girls-boxing-varanasi-news-c-20-vns1103-1504464-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जूनियर बालिका मुक्केबाजी में चार स्वर्ण सहित नौ पदक जीत वाराणसी मंडल की टीम चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जूनियर बालिका मुक्केबाजी में चार स्वर्ण सहित नौ पदक जीत वाराणसी मंडल की टीम चैंपियन
विज्ञापन
सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बॉक्सिंग के प्रादेशिक ट्रायल में भिड़ते खि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल विभाग और यूपी मुक्केबाजी संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम चार स्वर्ण सहित नौ पदक जीतकर चैंपियन बनी। वहीं, गोरखपुर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई।
प्रादेशिक मुक्केबाजी में वाराणसी की चांदनी मौर्या, रिया शुक्ला, जागृति यादव और एंजल यादव ने स्वर्ण पदक जीते जबकि साक्षी तिवारी, आइशा खान, दीक्षा शर्मा, अदिति सिंह और परी ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया इसमें वाराणसी जिले के पांच खिलाड़ी शामिल रहे। वाराणसी की चांदनी मौर्या को प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज चुना गया। गोरखपुर की तेजवनी गुप्ता सर्वश्रेष्ठ प्राॅमिसिंग अवॉर्ड मिला। वाराणसी मंडल की टीम कोच शशि यादव को सर्वश्रेष्ठ टीम मैनेजर का पुरस्कार मिला। महापौर अशोक कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह और जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव जनार्दन यादव ने उनका स्वागत किया। श्रीकुलपीठ के महंत राकेश पांडेय को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका शरद चंद्र, कंचन भारती, कविता गौड़, संतोष त्यागी, पंकज शर्मा, शैली यादव और अमित गुप्ता ने निभाई। मौके पर राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र वाराणसी के शुभांशु द्विवेदी, साई के बॉक्सिंग प्रशिक्षक अभिषेक मालवीय, पवन सेल्के, दिपीका तिवारी, नीलू मिश्रा और पूजा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
नंबर गेम :
10 खिलाड़ियों ने वाराणसी मंडल का किया प्रतिनिधित्व
9 पदक वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने हासिल किए