सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation incurred loss of Rs 30 crore in six years due to illegal advertising business

UP: वाराणसी नगर निगम को छह साल में अवैध विज्ञापन के कारोबार ने लगाया 30 करोड़ का चूना, पढ़ें- पूरा मामला

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Feb 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में नगर निगम को छह साल में अवैध विज्ञापन के कारोबार ने 30 करोड़ का चूना लगाया। अब निगम ने अवैध विज्ञापन दाताओं से कर वसूली के लिए उनके विज्ञापन और होर्डिंग की शिनाख्त शुरू कर दी। 

Varanasi Municipal Corporation incurred loss of Rs 30 crore in six years due to illegal advertising business
बनारस सिटी स्टेशन के पास अवैध होर्डिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी शहर के अंदर फैले अवैध विज्ञापनों के कारोबार ने नगर निगम के विज्ञापन राजस्व को छह साल से जबरदस्त तरीके से चूना लगाया। हर साल नगर निगम को अवैध विज्ञापन और होर्डिंग के चलते 5 करोड़ का नुकसान हो रहा है। इस तरह नगर निगम को अब तक 30 करोड़ का नुकसान हो चुका है। निगम ने अवैध विज्ञापन दाताओं से कर वसूली के लिए उनके विज्ञापन और होर्डिंग की शिनाख्त शुरू कर दी। 

Trending Videos


नगर निगम की ओर से हर विज्ञापन के लिए उसकी साइज के अनुसार रेट लिया जाता है। दूसरी तरफ नगर निगम के राजस्व विभाग की तरफ से प्रति वर्ष विज्ञापन से 8 से 10 करोड़ की आमदनी का अनुमान होता है। नगर निगम की तरफ से जिन अवैध स्थानों पर विज्ञापन और होर्डिंग का चिंह्नाकन किया गया है। सबसे ज्यादा निजी एडवरटाइजर घरों, छतों और पुलों की रेलिंग से लेकर पब्लिक स्पेस के इर्दगिर्द अपने विज्ञापन को दर्शाते हुए देखे गए हैं। हर लोकेशन की पहचान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अवैध विज्ञापन के 800 से अधिक स्थान चिह्नित

अवैध विज्ञापनों को पकड़ने के लिए नगर निगम के कर विभाग की टीम ने शहर के अंदर विभिन्न स्पॉट पर पड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद शहर के अंदर 800 सौ से ज्यादा ऐसे स्थानों चुना,जहां पर बिना नगर निगम प्रशासन की अनुमति के अवैध रूप से विज्ञापन और होर्डिंग लगे हैं।

क्या बोले अधिकारी
राजस्व में इजाफा करने के लिए हमारी टीम की तरफ से अवैध विज्ञापन और होर्डिंग दाताओं के खिलाफ अभियान जारी है। विभाग से अनुमति बाद शहर में विज्ञापन करने की अनुमति दी जाती है। -जितेंद्र कुमार, विज्ञापन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed