सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Manisha Anuragi Says Monitor Major Under-Construction Projects Using CCTV Cameras

Varanasi News: मनीषा अनुरागी बोलीं- निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं की सीसीटीवी कैमरे से करें निगरानी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 24 Mar 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बैठक में समिति ने कहा कि पौधरोपण में ज्यादातर फलदार वृक्ष को ही प्राथमिकता दी जाए। समिति ने पर्यटन विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं के सही आंकड़े प्रस्तुत न करने पर जिलाधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट मांगी।

Varanasi News Manisha Anuragi Says Monitor Major Under-Construction Projects Using CCTV Cameras
सभापति मनीषा अनुरागी ने अफसरों के साथ की बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति सार्वजनिक उपक्रम व निगम के विभिन्न विभागों और जनपद की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में हुई। समिति की सभापति मनीषा अनुरागी ने कहा कि जनपद में जितनी भी बड़ी निर्माणाधीन परियोजनाएं हैं, वहां सीसी कैमरे लगाए जाएं और जनपद स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित कर निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। समिति के सदस्यों में गौरीशंकर वर्मा, मनीष रावत, महेंद्र नाथ यादव, गौरी शंकर वर्मा शामिल रहे।

Trending Videos


सभापति ने कहा कि जिन परियोजनाओं में फंड की आवश्यकता है शासन को पत्र भेजकर सूचित किया जाए। परियोजना के लिए नामित नोडल निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण करते रहें। कार्यदायी संस्थाएं निर्माणाधीन विकास कार्यों में गुणवत्तापूर्ण और शासन की ओर से निर्धारित मानक का पूरा ध्यान रखें। समिति ने कहा कि निर्माण कार्यों में बेवजह लेटलतीफी न की जाए। कार्यदायी संस्थाएं तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्यों को पूरा कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डीएफओ स्वाति को निर्देश दिए कि सड़क चौड़ीकरण में होने वाली पेड़ों की कटाई के बाद यदि अगल-बगल पौधरोपण के लिए जगह न हो तो डिवाइडर के अलावा भी नए स्थान चिह्नित कर पौधे लगाने लगवाएं। 

सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का कड़ाई से कराएं पालन
सभापति ने निर्देश दिए कि सेतु निर्माण के साथ-साथ एप्रोच मार्गों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने को भी कहा। समिति ने जनपद में निर्माणाधीन पुलों की क्रमवार समीक्षा की। निर्देश दिए गए कि सभी निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर उनका समयबद्ध हैंडओवर सुनिश्चित किया जाए।

क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत समय से कराएं
समिति ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक के बारे में जानकारी ली। कहा कि सड़क निर्माण मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण हो। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत समय से कराई जाए। योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए कि कार्य मानक के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो।

जिलाधिकारी ने समिति को किया आश्वस्त
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की ओर से समिति को आश्वस्त कराया गया कि उनकी ओर से दिए गए निर्देशों व सुझावों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, डीएफओ स्वाति, एडीएम प्रशासन विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed