सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Synthetic Track Has Not Been Repaired for Four Years Problem for Athletes

Varanasi News: चार साल से नहीं हुई लालपुर के सिंथेटिक ट्रैक की मरम्मत, खिलाड़ियों के लिए समस्या; पढ़ें खबरें

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 15 Mar 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी के प्रमुख स्थानों पर विभिन्न खेलों के आयोजन हो रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिले के बाहर आयोजित होने वाले खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।

Varanasi News Synthetic Track Has Not Been Repaired for Four Years Problem for Athletes
उखड़े सिंथेटिक्स ट्रैक पर अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Sports News in Hindi: लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम की मरम्मत न हो पाने के कारण जुलाई 2022 में करीब सात करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ लालपुर के सिंथेटिक ट्रैक का चार साल बाद भी खेल विभाग को हस्तांतरण नहीं हो सका। 

Trending Videos


जगह-जगह से उखड़ रहे ट्रैक को को ठीक करने के लिए खेल विभाग 2022 से ही कार्यदायी संस्था को पत्र लिख रहा है लेकिन अबतक न मरम्मत हुई और न ही विभाग को इसका हस्तांतरण हुआ। लालपुर स्टेडियम में आठ लेन के सिंथेटिक ट्रैक का उद्घाटन जुलाई 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसके बाद एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने इस पर अभ्यास शुरू कर दिया था। खेल विभाग के अनुसार मरम्मत के लिए लगातार कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा गया है। इसके बावजूद काम नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था को ट्रैक ठीक करने के लिए पूर्व के अधिकारियों ने लिखा था। कार्यदायी संस्था ने कहा है कि जल्द ही मरम्मत कराएंगे लेकिन अबतक काम नहीं हुआ। 

आठ लेन का है 400 मीटर का ट्रैक 
स्टेडियम में आठ लेन का ट्रैक 400 मीटर का है। 2022 से अबतक काशी सांसद के अलावा कई प्रतियोगिता भी इस ट्रैक पर हो चुकी हैं लेकिन अबतक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी। स्व. चेतन चौहान के प्रयास से वर्ष 2017 में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण की कवायद शुरू हुई थी और 2019 से शुरू हुआ और निर्माण कार्य 2022 में पूरा हुआ था। ट्रैक के बीच फुटबाॅल मैदान का भी है।

क्रिकेट: कोनिया और कमालपुर की टीम जीती
संत श्रीकच्चा बाबा स्पोर्टिंग क्लब जाल्हुपुर की ओर से आयोजित ग्रामीण क्रिकेट के दूसरे दिन शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में वाराणसी के कोनिया और गाजीपुर के सैदपुर की टीम को हरा दिया। कोनिया की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैदपुर की पूरी टीम 76 रन पर सिमट गई। दूसरे मैच में चंदौली कमालपुर की टीम ने वाराणसी लटौनी की टीम को हरा दिया। 

एसीए 13वीं बार बनी क्रिकेट की चैंपियन
बाबू तैलंग ट्रॉफी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग आनंद क्रिकेट एकेडमी ने लगातार 13वीं बार जीत ली। कप्तान ऋषभ मिश्रा 25 रन, भानू मिश्रा 51 रन एवं इस प्रतियोगिता में गेंद और बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले सिद्धांत पाठक के लगातार दूसरे शतक 114 रन और 2/35 ने आनंद क्रिकेट अकादमी को चैंपियन बनाया। 

विकास इंटर काॅलेज रग्बी फुटबॉल के फाइनल में
खुशी पटेल के दो और आकांक्षा भारद्वाज के एक ट्राई की मदद से विकास इंटर कालेज की टीम ने शनिवार को जिलास्तरीय बालिका रग्बी फुटबाॅल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल मैच में विकास की टीम ने सिटी क्लब को 15-10 (3-2 ट्राई) से हरा दिया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रेफरी की सीटी बजते ही दोनों टीमों ने ट्राई के लिए बॉल पकड़ने की कोशिश की। मैच का पहला ट्राई खेल के 13वें मिनट में हुआ। रोशनी राजभर ने तेज़ आक्रमण करते हुए ट्राई किया और स्कोर 5–5 से बराबर किया। दूसरे हाफ में विकास की टीम ने 15–10 की बढ़त दिला दी। इस तरह विकास की टीम फाइनल में पहुंच गई। 

आठ गोल के अंतर से जीता विकास इंटर कॉलेज
खेल विभाग की ओर से जिलास्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शनिवार को लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हुई। इसमें विकास इंटर कॉलेज की बालिका टीम ने लालपुर स्टेडियम की टीम को 19-16 से हरा दिया। विकास इंटर कॉलेज की तरफ से काजल अनईशा, स्नेहा, मानसी और आकांक्षा ने स्कोर किया जबकि लालपुर स्टेडियम की ओर से शताक्षी, शिवांगी, प्रीति यादव, प्रीति पटेल ने स्कोर किया। मुख्य अतिथि यूपी हैंडबॉल संघ की संयुक्त सचिव विभव सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 

एथलेटिक्स और जिमनास्टिक स्पर्धा में खेले 96 खिलाड़ी
खेल विभाग की ओर से जिलास्तरीय जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स और जिमनास्टिक सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई। जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि लक्ष्मण अवाॅर्डी रमेश यादव ने किया। 

वाराणसी में हो सकती है राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा
जिला शतरंज संघ साधारण सभा की बैठक सिगरा के एक होटल में होगी। इसमें जिले कार्यकारिणी सदस्य और पदाधिकारी शामिल होंगे। जिला शतरंज एसोसिएशन सचिव विजय कुमार ने बताया कि बैठक में कार्यकारिणी गठन से लेकर आगामी वर्षभर की प्रतियोगिता से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मुहर लगेगी।

11 स्वर्ण पदक जीतकर वाराणसी की टीम ओवरऑल चैंपियन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से शुरू हुई दो दिवसीय वाराणसी जोनस्तरीय ग्रामीण खेल लीग शनिवार शाम लालपुर और विकास इंटर कॉलेज मैदान पर वाॅलीबाॅल, फुटबाॅल हुई। इसमें वाराणसी जोन से संबंधित 12 संसदीय जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें सर्वाधिक 11 स्वर्ण पदक जीतकर वाराणसी ओवरऑल विजेता बनी। 

युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय ने बताया कि जूडो अंडर-35 किलो में मऊ के अंश यादव, 40 किलो में वाराणसी के योगेश यादव, 45 किलो में वाराणसी के विशाल गौड़, 50 किलो में जौनपुर के आयुष पाल विजेता बने। जूनियर पुरुष वर्ग में जूडो 55 कलो में वाराणसी के अतुल पाल और जूनियर महिला वर्ग के जूडो 44 किलो भार वर्ग में वाराणसी की खुशी सोनकर,52 किलो में वाराणसी की आरती पटेल जीतीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed