फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Patients BHU Hospital unable wheelchairs overcrowding Ayushman counter demand solution

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल पा रहा व्हीलचेयर, आयुष्मान काउंटर पर भीड़; समाधान की मांग

Wed, 19 Aug 2026 07:11 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 19 Aug 2026 07:11 PM IST
सार

बीएचयू अस्पताल में मरीजों को व्हीलचेयर नहीं मिल पाने और आयुष्मान काउंटर पर लग रही भीड़ की समस्या सामने आई है। छात्रों ने आईएमएस बीएचयू के निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। छात्रों ने मरीजों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और आयुष्मान काउंटर पर व्यवस्था सुधारने की मांग की। अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Varanasi Patients BHU Hospital unable wheelchairs overcrowding Ayushman counter demand solution
मांग पत्र साैंपते छात्र। - फोटो : संवाद

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में आने वाले मरीजों को जरूरत पड़ने पर व्हीलचेयर, स्ट्रेचर नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए इमरजेंसी से लेकर बाल रोग विभाग के सामने स्ट्रेचर, व्हीलचेयर स्टैंड के पास लोगों को इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा आयुष्मान योजना वाले काउंटर पर भी भीड़ अधिक लगी रहती है। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बुधवार को बीएचयू छात्रों ने आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो.एसएन संखवार, चिकित्साधीक्षक प्रो.पुनीत से मिलकर समस्या बताई। इसका जल्द से जल्द समाधान कराने की मांग की।

विज्ञापन


आईएमएस निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में छात्रनेता आशुतोष सिंह यीशु ने मरीजों की समस्याओं को गिनाया। कहा कि अस्पताल परिसर में लाख प्रयास के बाद भी दलालों पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। ऐसे में बाहरी दलालों एवं अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर नियंत्रण के साथ ही लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत ओपीडी स्टाफ, नर्स एवं अन्य कर्मचारियों के प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार नियमित रोटेशन/स्थानांतरण भी जरूरी है। 

विज्ञापन

मरीजों को अनावश्यक रूप से एक विभाग से दूसरे विभाग में भेजे जाने की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रभावी ट्रायज और रेफरल सिस्टम लागू करने की जरूरत है।यह भी बताया कि आयुष्मान योजना का काउंटर कम होने के कारण यहां बहुत भीड़ लगी रहती है। ओपीडी में मरीज देखने के बाद उन्हें निजी संस्थानों में उपचार अथवा ऑपरेशन के लिए ले जाने संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। 

यीशु ने कहा कि प्राय: यह देखने में आ रहा है कि बुजुर्ग, दिव्यांग, गंभीर एवं चलने में असमर्थ मरीजों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं हो पाता है। इस वजह से मरीजों को भटकना पड़ता है। कहा कि निदेशक, चिकित्साधीक्षक ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान धीरज, राजू, शुभम, केतन, आदित्य, हिमांशु, राकेश आदि छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed