{"_id":"6adbb2c6d4de42bb11084dd5","slug":"varanasi-pm-modi-defence-minister-rajnath-and-cm-yogi-to-attend-air-show-on-oct-25-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: एयर शो में कल शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ और मुख्यमंत्री योगी; नमो घाट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: एयर शो में कल शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ और मुख्यमंत्री योगी; नमो घाट तैयार
Sat, 24 Oct 2026 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 24 Oct 2026 06:06 AM IST
सार
इस खास अवसर के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
शनिवार को जिले के 32 विद्यालयों के 3150 बच्चे नमो घाट से एयर शो देखेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी में विंग्स ऑफ गंगेज की थीम पर हो रहे एयर शो का समापन 25 अक्तूबर को होगा। इस खास अवसर के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान भी शामिल होंगे। इसके लिए शुक्रवार को ही तैयारियां पूरी कर ली गईं। शनिवार को जिले के 32 विद्यालयों के 3150 बच्चे नमो घाट से एयर शो देखेंगे।
विज्ञापन
एयर शो के लिए नमो घाट को मुख्य कार्यक्रम स्थल बनाया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो घाट से एयर शो देखेंगे। प्रधानमंत्री रविवार को दोपहर 12:45 बजे पुलिस लाइन हेलिपैड पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंचेंगे। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया जाएगा। इनके स्वागत के लिए रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेता वहां मौजूद होंगे। मार्गों में अन्य परिवर्तन भी किए गए हैं।
विज्ञापन
कक्षा 8 से 12 तक के बच्चों का हुआ चयन
शुक्रवार को कार्यक्रम का दूसरा दिन है। इस दिन जिले के 32 विद्यालयों के 3150 बच्चों को एयर शो दिखाया जाएगा। शुक्रवार से घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। वायु सेना की ओर से सुबह 11:40 बजे से शो की शुरुआत की जाएगी। इसमें काशी से लेकर दशाश्व फॉर्मेशन के तहत लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टरों की ओर से अलग-अलग करतब दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
एशर शो में शामिल होने वाले बच्चों का चयन बीते 15 दिनों से किया गया। शनिवार को शो देखने वाले बच्चे कक्षा 8 से 12 तक के होंगे। विद्यालयों के इन बच्चों में सबसे ज्यादा बच्चे सीबीएसई बोर्ड के हैं। इन्हें घाट पहुंचाने और वापस ले जाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र सिंह को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।