फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Records engaging hooliganism ghats scrutinized son beaten attending funeral one arrest made

वाराणसी: घाटों पर गुंडई करने वालों के रिकॉर्ड खंगाल जा रहे, अंतिम संस्कार में आए बेटे की पिटाई; एक और अरेस्ट

Mon, 12 Oct 2026 03:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 12 Oct 2026 03:33 PM IST
सार

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में आए बेटे की पिटाई के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले के बाद पुलिस घाटों पर गुंडई करने वालों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Varanasi Records engaging hooliganism ghats scrutinized son beaten attending funeral one arrest made
मणिकर्णिका घाट की छत पर युवक को बेरहमी से पीटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

मणिकर्णिका घाट पर पिता के अंतिम संस्कार के लिए आए बेटे की पिटाई के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद घाटों पर अंतिम संस्कार कराने के नाम पर लोगों से दुर्व्यवहार और मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस घाटों पर सक्रिय अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन


दो दिन पहले पिता का अंतिम संस्कार कराने परिजनों के साथ आए बेटे अभिषेक सिंह की मुखाग्नि देने से पहले मीरघाट निवासी आरोपियों ने बेहरमी से पिटाई की थी। पुलिस ने सात लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया। रविवार को घटना में शामिल बेलभद्र चौधरी को गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड में एक साल में अस्सी से केदारघाट के बीच मारपीट की 210 शिकायतें सामने आई। आरोपी स्थानीय और घाट किनारे वाले रहे। इन मामलों में 20 प्राथमिकी दर्ज हुई और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। 

विज्ञापन
Trending Videos

मणिकर्णिका घाट से दशाश्वमेध के बीच नाविकों, अंतिम संस्कार कराने वालों की दबंगई और मारपीट के आरोप के 12 मामले पुलिस ने दर्ज किया। जबकि कई मामले तो पुलिस तक पहुंचे ही नहीं। मणिकर्णिका घाट पर पिता के अंतिम संस्कार में आए बेटे की पिटाई का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया है। 

अराजकतत्वों को चिह्नित करने के साथ ही पूर्व में मारपीट के रिकॉर्ड का खंगाल रही है। गश्त बढ़ाने के साथ ही दबंगई करने वालों का सूची तैयार कर ठोस कार्रवाई करेगी। एलआईयू को इस दिशा में निर्देशित किया गया है। एलआईयू भी घाटों पर नजर रखेगी।

विज्ञापन

Varanasi Records engaging hooliganism ghats scrutinized son beaten attending funeral one arrest made
पुलिस ने किया था आरोपियों को गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

नाविकों और दुकानदारों की सूची तैयार करने की भी योजना
पुलिस के अनुसार, मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार कराने आए लोगों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें लगातार मिलती रहती हैं। हर चौथे दिन ऐसी शिकायत चौकी व थाने पर पहुंचती है लेकिन लोग कार्रवाई न चाहते हुए लौट जाते हैं। इसमें बड़ी संख्या पर्यटकों की भी है। लेकिन अब घाट पर सक्रिय रहने वाले लोगों की गतिविधियों और पुराने मामलों की जानकारी जुटाने में पुलिस जुट गई है। 

अंतिम संस्कार कराने वाले, नाविकों और दुकानदारों की सूची तैयार करने की भी योजना है, ताकि घाट पर आने वाले लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों की पहचान की जा सके। पुलिस की सख्ती केवल मणिकर्णिका घाट तक सीमित नहीं रहेगी। हरिश्चंद्र घाट पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा अस्सी, नमो और दशाश्वमेध घाट पर पर्यटकों तथा आम लोगों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। 

विज्ञापन

अस्सी घाट पर पर्यटकों और आम लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यहां एक साल में मारपीट की करीब 210 घटनाएं हुईं, जिनमें 10 मामले दर्ज हुए वहीं चौक और दशाश्वमेध में 20 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई। नमो घाट पर भी हर महीने मारपीट की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज होती है। मणिकर्णिका और दशाश्वमेध घाट पर भी पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें आए दिन मिलती रहती हैं।

मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार कराने के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस निगरानी बढ़ाई जाएगी। अंतिम संस्कार कराने वालों, नाविकों और दुकानदारों की सूची तैयार की जाएगी। पुराने मुकदमों और शिकायतों के आधार पर अराजकता फैलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। - गौरव बशंवाल, डीसीपी काशी जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed