{"_id":"69f6347be09706e4f706043c","slug":"varanasi-stf-arrested-gangster-carrying-bounty-of-50-000-from-thane-maharashtra-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को एसटीएफ ने थाणे से गिरफ्तार किया, लंबे समय से छिपकर रह रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को एसटीएफ ने थाणे से गिरफ्तार किया, लंबे समय से छिपकर रह रहा था
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 02 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी एसटीएफ की टीम ने महाराष्ट्र के थाणे से 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। हालांकि पशु तस्करी में तीन आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।
अभियुक्त ओमप्रकाश पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त ओमप्रकाश पांडेय को वाराणसी एसटीएफ ने महाराष्ट्र के थाणे धारावी थाना क्षेत्र के नब्बे फिट रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से दूसरे राज्य में छिपकर रह रहा था।
Trending Videos
एसटीएफ के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चंदौली के सकलडीहा थाने में वांछित ओमप्रकाश पांडेय पर मामले दर्ज हैं। वह चौबेपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर मुनारी चोरण का निवासी है। एसटीएफ की टीम को पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी महाराष्ट्र में छिपा है। निरीक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों विशाल यादव और नितीश हरिजन के साथ मिलकर पशु तस्करी करता था। यह गिरोह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पशुओं को ट्रक व पिकअप में भरकर बिहार, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में सप्लाई करता था। इस कारोबार से अवैध रूप से मोटी कमाई की जाती थी।
इस मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एसटीएफ ने आरोपी को थाणे की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि उसे चंदौली लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
