फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Threat circulate young woman obscene photos and pressure marry FIR against brother-sister

Varanasi News: युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी, शादी का बनाया दबाव; भाई-बहन के खिलाफ FIR

Sat, 01 Aug 2026 06:08 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 01 Aug 2026 06:08 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के दशाश्वमेध क्षेत्र में होटल कर्मी युवती ने इंस्टाग्राम पर दोस्त बने युवक पर शादी का दबाव बनाने और फर्जी आईडी से आपत्तिजनक तस्वीरें-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी गुरविंदर सिंह और उसकी बहन रमनदीप कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Varanasi Threat circulate young woman obscene photos and pressure marry FIR against brother-sister
दशाश्वमेध थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवती का आरोप है कि उसने मामले को शांत कराने के लिए आरोपी की बहन रमनदीप कौर से संपर्क किया, लेकिन वहां से भी उसे सहयोग नहीं मिला। उल्टे रमनदीप कौर ने भी कथित रूप से धमकी दी और आरोपी का साथ दिया।

पीड़िता की शिकायत पर दशाश्वमेध थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने गुरविंदर सिंह और उसकी बहन रमनदीप कौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी भाई-बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जानकारी मांगी जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed