{"_id":"5c03ce50bdec22419b5de3d3","slug":"varanasi-two-daughter-in-law-become-mrs-india-2018-title","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस की बहुओं ने ‘मिसेज इंडिया 2018’ पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस की बहुओं ने ‘मिसेज इंडिया 2018’ पर जमाया कब्जा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
काशी की दो बहुओं ने शहर का मान बढ़ाते हुए मिसेज इंडिया 2018 का खिताब अपने नाम किया है। एसआरएस इंटरटेनमेंट की ओर से उत्तराखंड स्थित हलद्वनी में हुए मिस व मिसेज इंडिया 2018 प्रतियोगिता में बनारस की दो बहुओं ने खिताब पर कब्जा किया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
यूपी से चयनित 30 प्रतिभागियों में से रोशनी, प्रज्ञा व बलिया की श्रीलता ने मिसेज इंडिया नार्थ 2018 प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई थी। वहीं बलिया की बेटी अनन्या सामर्थ को मिस इंडिया नार्थ 2018 के लिए चयन किया गया है। एसआरएस इंटरटेनमेंट काशी की निदेशक सोनी जायसवाल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
ककरमत्ता स्थित नील नगर कॉलोनी की रहने वाली बहू रोशनी जायसवाल को मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2018 के साथ मिसेज इंडिया ग्लैमर का खिताब मिला। रोशनी गृहणी होने के साथ एक फैशन डिजाइनर भी है। वाराणसी आगमन पर उनका बाबतपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।
varanasi
- फोटो : amar ujala
रोशनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति और परिवारजनों को दिया। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए गौरव की बात है। किसी भी व्यक्ति को अपना मुकाम हासिल करने के लिए हिम्मत नहीं हारना चाहिए, और बार-बार कोशिश करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
वहीं मिसेज इंडिया 2018 का खिताब प्रज्ञा पांडेय के सिर सजा। प्रज्ञा मूलत: सासाराम बिहार की रहने वाली हैं। वह गृहणी हैं और लंका छित्तूपुर में रहती हैं। उनके पति डॉ. अमित कुमार तिवारी आर्थोपेडिक सर्जन है। चार दिनों तक हुई प्रतियोगिता के स्टेज शो में प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों संग वेस्टर्न ड्रेस में रैंप वॉक कर निर्णायकों के दिलों में शुरू से ही अलग पहचान बनाई है।